लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में बीजेपी के अच्छे दिन आते देख क्या बोले पार्टी के दिग्गज नेता

By भारती द्विवेदी | Updated: March 3, 2018 12:57 IST

त्रिपुरा के 59 सीटों में 41 पर बीजेपी आगे चल रही है, वहीं लेफ्ट 18 पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

Open in App

नई दिल्ली, तीन मार्च: पूर्वोत्तर में बीजेपी के अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। त्रिपुरा में बीजेपी 2 तिहाई बहुमत से आगे चल रही है। त्रिपुरा के 59 सीटों में 41 पर बीजेपी आगे चल रही है, वहीं लेफ्ट 18 पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। वहीं मेघालय के 59 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस 21 सीटों पर, बीजेपी 6 और एनपीपी 17 सीटों पर आगे चल रही है। नागलैंड की 60 सीटों में बीजेपी 26, कांग्रेस 2 और एनपीएफ 29 सीटों पर आगे चल रही है। नागलैंड में बीजेपी ने एनपीएफ के साथ गठबंधन किया है। त्रिपुरा में पार्टी बनी हुई बढ़त को देखकर बीजेपी के नेताओं के बयान आने लगे हैं। सबने अपनी खुशी जाहिर की है। जानिए किसने क्या कहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि त्रिपुरा में हम ऐतिहासिक जीत की तरफ जा रहे हैं। मैं इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहूंगा।

वहीं बीजेपी नेता राम माधव ने कहा है कि ये एक क्रांतिकारी परिणाम है। त्रिपुरा के सुंदरी माता की कृपा, राज्य के लोग, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री की मेहनत का परिणाम है ये।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ट्वीट करके कहा है कि इस जीत से भारत का भविष्य उज्ज्वल एवं पूर्णत: सुरक्षित हो गया है।

 

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने बीजेपी की बहुमत पर कहा है कि पिछले चार सालों में नार्थ ईस्ट में जो विकास हुआ है। वो पिछले सात दशकों से नहीं हुआ था।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने त्रिपुरा, मेघालय और नागलैंड के परिणाम को देखते हुए कहा है कि तीनों राज्यों का रिजल्ट राजनीति को एक नए दिशा दे रहा है। इसका असर देश के बाकी हिस्सों में भी होगा। हम तीनों राज्यों में सरकार बनाएंगे।

बता दें कि राज्य में दो दशकों से ज्यादा समय से लेफ्ट का शासन है। सीपीएम नेता माणिक सरकार राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सीपीएम राज्य में लगातार सात बार विधान सभा चुनाव जीत चुकी है। पार्टी को यकीन है कि वो आठवीं बार भी चुनावी जीत हासिल करेगी। त्रिपुरा में माणिक सरकार दो दशकों से ज्यादा समय से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसलेफ्टमेघालय विधानसभा चुनाव 2018नागालैंड विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप