लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Result 2022: पांच राज्यों में दो मौजूदा, 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों के अलावा तीन डिप्टी सीएम हारे, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2022 07:58 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के उनके समकक्ष पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं अमरिंदर सिंह का भी हुआ है और वे भी अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचन्नी, पुष्कर धामी, हरीश रावत, प्रकाश बादल, अमरिंदर सिंह चुनाव हारेचरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब, दोनों ही सीट से चुनाव हार गएगोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है

नयी दिल्लीः पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के गुरुवार को घोषित हुए नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए। इस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तीन मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है।

चन्नी, पुष्कर धामी, हरीश रावत, प्रकाश बादल, अमरिंदर सिंह चुनाव हारे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के उनके समकक्ष पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं अमरिंदर सिंह का भी हुआ है और वे भी अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं। धामी भले ही चुनावी लड़ाई हार गए हों, लेकिन उनकी पार्टी उत्तराखंड में विजयी हुई है। पंजाब में तीन पूर्व मुख्यमंत्री बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्टल अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। इस राज्य में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है।

चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब, दोनों ही सीट से चुनाव हार गए

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब, दोनों ही सीट से चुनाव हार गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हार गए हैं। पंजाब सरकार के अधिकतर मौजूदा और पूर्व मंत्री चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से हारे हैं। गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ को बेनौलिम सीट से आप उम्मीदवार के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

गोवा में भाजपा बनी सबसे बड़ा दल

तटीय राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और वह अगली सरकार का गठन करेगी। उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवर को विपक्ष के नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगम्बर कामत ने पराजित किया जबकि अन्य उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को क्वीपेम सीट से कांग्रेस के अल्टोन डीकोस्टा ने हराया है। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से 7,337 मतों से विधानसभा चुनाव हार गए। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को हुई। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाबउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावगोवा विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप