लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2023: लोकसभा चुनाव की तैयारी, शाह और नड्डा ने की बैठक, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना के वरिष्ठ नेता शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2023 11:27 IST

Assembly Election 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और विभिन्न राज्यों के संगठनात्मक नेता उन लोगों में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित थी।मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक हलचल के बीच हुई है।विभिन्न प्रासंगिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कई राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना जैसे राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और विभिन्न राज्यों के संगठनात्मक नेता उन लोगों में शामिल थे।

जिन्होंने बैठक में हिस्सा लिया। भाजपा के एक नेता ने कहा कि बैठक मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित थी और इसमें विभिन्न प्रासंगिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, उन्होंने इन मुद्दों के बारे में नहीं बताया। यह बैठक कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों द्वारा जाति जनगणना की मांग और मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक हलचल के बीच हुई है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव : भाजपा ने और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों के नाम शुक्रवार को घोषित किए। पार्टी ने टोडाभीम (अजजा) सीट से रामनिवास मीणा और शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा को मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा इससे पहले तीन सूचियों में 182 उम्मीदवार तय कर चुकी है। इन दो और नाम के साथ वह कुल 184 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। राज्य की सभी 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नामांकन छह नवंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024BJPराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहजेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?