लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022: रैलियों पर प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग आज करेगा बैठक, कोविड-19 के कारण 15 जनवरी तक लगाई थी पाबंदी

By विशाल कुमार | Updated: January 15, 2022 11:39 IST

इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ  चुनावी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगा था। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहेंगे।

नई दिल्ली:चुनाव आयोग आज एक बैठक में यह फैसला लेगा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पांच चुनावी राज्यों में रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध को 15 जनवरी से आगे बढ़ाया जाए या नहीं। सूत्रों ने कहा कि वायरस के प्रसार और इसके नए स्वरूप ओमीक्रोन के बारे में सूचनाओं के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ  चुनावी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए महामारी के मद्देनजर 15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कदम उठाया था। 

निर्वाचन आयोग ने 16 सूत्री दिशानिर्देश भी जारी किए थे। उसने सार्वजनिक सड़कों और चौराहों पर नुक्कड़ सभा करने पर रोक लगाई है, हालांकि सीमित संख्या में लोगों के घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दी है। चुनाव नतीजों के बाद विजय जुलूस निकालने पर भी रोक होगी। 

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में राजनीतिक दलों से आग्रह किया था कि वे डिजिटल माध्यम से प्रचार करें। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकारी प्रसारक दूरदर्शन के माध्यम से चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों को मिलने वाले समय को दोगुना किया जाएगा।

इस बीच, कल भाजपा छोड़कर आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य सहित योगी सरकार के तीन मंत्रियों और भाजपा के कई विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भारी भीड़ पर नाराजगी जताते हुए चुनाव आयोग ने स्थानीय एसएचओ को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही सपा के 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर सात मार्च तक चलेंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावचुनाव आयोगSushil ChandraUnion Health Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?