लाइव न्यूज़ :

शीर्ष बीजेपी नेताओं में सबसे पहले राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी, विजयन और स्टालिन की दी जीत की बधाई

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 17:50 IST

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुच्चेरी के विधानसभा चुनाव के निर्णायक रुझान नतीजे आ चुके हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित नहीं किये हैं लेकिन हर राज्य में अंतिम स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी, पी विजयन और एम स्टालिन को चुनावी जीत की बधाई दी है।ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार और विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

दिल्ली: रक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पी विजयन और द्रमुक प्रमुख एम स्टालिन को ट्वीट करके बधाई दी है। इन तीनों नेताओं की पार्टियों को क्रमशः पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। खास बात यह है कि अभी किसी शीर्ष बीजेपी नेता ने विधानसभा चुनाव जीत पर इन विपक्षी नेताओं को बधाई नहीं दी है।

पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं जिनमें से रविवार को 292 सीटों के मतदान की मतगणना हो रही है। समाचार लिखे जाने तक 205 सीटों पर तृणमूल आगे चल रही है। बहुमत के लिए 143 सीटों पर जीत की जरूरत है। ऐसे में तृणमूल की सरकार पक्की है। वहीं ममता बनर्जी ने राज्य के नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीद शुभेंदु अधिकारी को काँटे के मुकाबले में करीब 1200 वोटों से हरा दिया। 

तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 153 सीटों पर द्रमुक गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं सत्ताधारी अन्नाद्रमुक और भाजपा गठबंधन 80 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। केरल की कुल 140 विधानसभा सीटों में  100 सीटों पर वाम गठबंधन आगे है, वहीं 40 सीटों पर कांग्रेस नीत गठबंधन आगे है।

ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं पी विजयन लगातार दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री बनेंगी। द्रमुख के संस्थापक करुणानिधि के पुत्र स्टालिन पहली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

समाचार लिखे जाने तक बंगाल चुनाव में भाजपा 77 सीटों पर आगे चल रही थी। पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को महज तीन सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के शीर्ष नेता बार-बार दावा कर रहे थे कि उनकी पार्टी को बंगाल में बहुमत मिलेगा।

जिन पाँच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं उनमें से दो राज्यों असम और पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन को जीत मिली है। 

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021राजनाथ सिंहममता बनर्जीपिनाराई विजयनपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?