लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: लोकसभा चुनावों के बाद मतदाता सूची में शामिल किये गये 3 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम, आज तय करेंगे 1,168 उम्मीदवारों का भविष्य

By बलवंत तक्षक | Updated: October 21, 2019 07:50 IST

मतदान के लिए शहरी क्षेत्रों में 5 हजार 741 और ग्रामीण क्षेत्रों में 13 हजार 837 केंद्र बनाए गए हैं. सबसे ज्यादा 118 उम्मीदवार हिसार जिले और सबसे कम 24 उम्मीदवार पंचकूला जिले में चुनाव लड़ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक पुलिस ने 23. 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब, मादक पदार्थ और नगद राशि जब्त की है. चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में 1,063 पुरुष और 105 महिला उम्मीदवार हैं.

हरियाणा में 1. 83 करोड़ से ज्यादा मतदाता कल विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1,168 उम्मीदवारों का भविष्य तय कर देंगे. मतदान के लिए राज्य में 19 हजार 578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत के मुताबिक लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में तीन लाख से ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं. 

चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में 1,063 पुरुष और 105 महिला उम्मीदवार हैं. कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की तादाद 98 लाख 78 हजार 42 और महिला मतदाताओं की तादाद 85 लाख 12 हजार 231 है. राज्य में 252 मंगलमुखी (ट्रांसजेंडर) मतदाता भी हैं. इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की तादाद 1 लाख 38 हजार है.

मतदान के लिए शहरी क्षेत्रों में 5 हजार 741 और ग्रामीण क्षेत्रों में 13 हजार 837 केंद्र बनाए गए हैं. सबसे ज्यादा 118 उम्मीदवार हिसार जिले और सबसे कम 24 उम्मीदवार पंचकूला जिले में चुनाव लड़ रहे हैं.

23.50 करोड़ से ज्यादा की शराब, मादक पदार्थ और नगदी जब्तराज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक पुलिस ने 23. 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब, मादक पदार्थ और नगद राशि जब्त की है. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत के मुताबिक पुलिस ने गुरु ग्राम में नाकाबंदी के दौरान 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार 100 रुपए एक निजी गाड़ी से जब्त किए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस, आयकर और आबकारी व कराधान विभाग अब तक 23 करोड़ 52 लाख 13 हजार 408 रुपए की शराब, मादक पदार्थ और नकद राशि जब्त कर चुके हैं. आयकर विभाग ने जो आभूषण जब्त किए हैं, उनकी कीमत 14 लाख 19 हजार 342 रुपए है.

हरियाणा पुलिस ने चुनावों के मद्देनजर पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ भी तालमेल बनाया हुआ है. राज्य के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने मतदान के दौरान लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह करते हुए चेतावनी भी दी है, अगर किसी ने चुनाव प्रक्रि या को बाधित करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

चुनाव के लिए तैनात की जाएंगी सुरक्षा बलों की 120 कंपनियांस्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रलय से हरियाणा को अर्धसैनिक बलों, राज्य सशस्त्र पुलिस, भारतीय रजिर्व बटालियन, बॉर्डर विंग और होम गार्ड सहित सुरक्षा बलों की कुल 120 कंपनियां मिली हैं. लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए यह कंपनियां जिलों में फ्लैग मार्च कर रही हैं. 

राज्य के पुलिस महानिदेशक डीजीपी मनोज यादव के मुताबिक ने इस दौरान पुलिस की टीमें भी लगातार हर चीज पर कड़ी निगरानी रख रही हैं. चुनावों के सिलिसले में केंद्र ने हिमाचल प्रदेश, अरु णाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से पांच-पांच, पंजाब से पंद्रह, राजस्थान और त्रिपुरा से दस-दस, मिजोरम और मेघालय से आठ-आठ, सिक्किम और उत्तराखंड से तीन-तीन, मणिपुर से छह और हरियाणा से आम्र्ड पुलिस व आईआरबी की दस कंपनियों को तैनात किया है. चुनाव प्रक्रि या के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड और विशेष पुलिस अधिकारियों सहित राज्य पुलिस बल के 55 हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’