लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनाव: सपा ने घोषित किये आठ और उम्मीदवार, रामपुर से आजम खां की पत्नी को टिकट

By भाषा | Updated: September 29, 2019 20:52 IST

उत्तर प्रदेश में 12 सीटों पर उपचुनाव होने थे। लेकिन टूण्डला सीट पर उपचुनाव फिलहाल टल गया है। यह सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए जाति प्रमाणपत्र को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद टूण्डला सीट पर उपचुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइगलास सीट पर उसने राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार को समर्थन का एलान किया हैयह सीट आजम के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिये अपने चर्चित सांसद आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अगले महीने 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये रविवार को आठ और उम्मीदवार घोषित कर दिये।

इस तरह पार्टी ने 10 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिये हैं। इगलास सीट पर उसने राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार को समर्थन का एलान किया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी ने रामपुर सीट से आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा को टिकट दिया है। तजीन इस वक्त राज्यसभा की सदस्य हैं।

यह सीट आजम के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई है। रामपुर सीट सपा के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बन गयी है। खासकर आजम के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा हाल में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किये जाने के बाद पार्टी के आंदोलन के मद्देनजर रामपुर की लड़ाई सपा के लिये बेहद अहम हो गयी है।

पार्टी ने बलहा (सुरक्षित) सीट से किरन भारती, गंगोह सीट से इंद्रसेन, घोसी सीट से सुधाकर सिंह, माणिकपुर से निर्भय सिंह पटेल, जैदपुर से गौरव कुमार रावत, जलालपुर से सुभाष राय और प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने गत शुक्रवार को लखनऊ छावनी क्षेत्र से मेजर आशीष चतुर्वेदी तथा सम्राट विकास को कानपुर की गोविन्द नगर सीट से उम्मीदवार बनाया था।

गौरतलब है कि प्रदेश में 12 सीटों पर उपचुनाव होने थे। लेकिन टूण्डला सीट पर उपचुनाव फिलहाल टल गया है। यह सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए जाति प्रमाणपत्र को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद टूण्डला सीट पर उपचुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

सोमवार 30 सितम्बर नामांकन का अंतिम दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी। तीन अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि वोटों की गिनती और नतीजों का एलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा।

प्रदेश की गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ छावनी, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर और बलहा सीटें इन पर चुने गये विधायकों के इस साल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं। इसके अलावा घोसी सीट यहां से विधायक रहे फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?