लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनाव नतीजे- पश्चिम बंगाल में ममता लहर, उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा विजयी

By भाषा | Updated: November 29, 2019 08:37 IST

Assembly by-election results 2019: गुरुवार को आए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की कालियागंज और खड़गपुर सदर और करीमपुर सीट पर जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल में सबसे चौंकाने वाले परिणाम खड़गपुर सदर सीट से रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेहरादून से प्राप्त खबर के अनुसार भाजपा ने उत्तराखंड में पिथौरागढ़ सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा उम्मीदवार ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को 3000 से अधिक वोटों से हरा दिया।

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। राज्य में लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा इस विधानसभा उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई और उसे खड़गपुर सदर सीट का नुकसान उठाना पड़ा है।

वहीं, उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने कालियागंज, खड़गपुर सदर और करीमपुर सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा इन तीनों सीटों पर दूसरे नम्बर पर रही। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव में जीत के बाद कहा कि मतदाताओं ने भाजपा को उसके ‘‘सत्ता के अहंकार’’ के लिये सबक सिखाया है। इन सभी जगहों पर 25 नवम्बर को मतदान हुआ था।

पश्चिम बंगाल की तीनों सीट पर TMC का कब्जा

गुरुवार को आए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की कालियागंज और खड़गपुर सदर और करीमपुर सीट पर जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल में सबसे चौंकाने वाले परिणाम खड़गपुर सदर सीट से रहा है। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 सीटों में से 18 सीटें जीतने वाली भाजपा के विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार प्रेमचंद्र झा को तृणमूल कांग्रेस के प्रदीप सरकार ने हराकर भगवा पार्टी से यह सीट छीन ली।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने भाजपा उम्मीदवार को 20788 मतों के अंतर से हराया। खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा की हार पार्टी के लिए एक झटका है जिसके प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष मेदिनीपुर से लोकसभा चुनाव जीतने से पहले वहां से विधायक थे। खड़गपुर सदर मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाला एक विधानसभा क्षेत्र है।

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिमलेंदु सिन्हा रॉय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश मजूमदार को 23910 से अधिक मतों से हराकर करीमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीता। उन्होंने इस सीट पर अपनी पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने पिछले विधानसभा चुनाव में करीमपुर सीट पर जीत दर्ज की थी, बाद में वह कृष्णानगर लोकसभा सीट से निर्वाचित हो गईं। तृणमूल कांग्रेस के रॉय को 103278 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मजूमदार को 79368 वोट मिले।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के तपन देव सिन्हा ने कालियागंज सीट जीत ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कमल चंद्र सरकार को 2418 वोटों से हराया। कालियागंज रायगंज लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाला एक विधानसभा क्षेत्र है। भाजपा ने रायगंज लोकसभा सीट पर कुछ ही महीने पहले 56000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। यह पहली बार हुआ कि तृणमूल कांग्रेस ने कालियागंज और खड़गपुर सीटों पर जीत दर्ज की है।

जानें पूरा समीकरण

उपचुनाव के यह परिणाम तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़े प्रोत्साहन के तौर पर आये हैं जिसे 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य में 34 सीटें जीती थीं लेकिन 2019 चुनाव में 22 सीटें ही जीत पायी। पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार से हैरान कालियागंज से पार्टी के उम्मीदवार कमल चंद्र सरकार ने कहा कि एनआरसी के प्रस्तावित क्रियान्वयन को लेकर भ्रम से भाजपा को सीटों का नुकसान हुआ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय राज्य की जनता को देते हुए कहा कि मतदाताओं ने भाजपा को उसके ‘‘सत्ता के अहंकार’’ के लिये सबक सिखाया है। उन्होंने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘हम इस जीत को बंगाल के लोगों को समर्पित करते हैं। भाजपा को सत्ता के अहंकार और बंगाल के लोगों का अपमान करने के लिए सबक मिला है।’’ उन्होंने कहा कि माकपा और कांग्रेस स्वयं को मजबूत करने की बजाय भाजपा की पश्चिम बंगाल में ‘‘मदद’’ कर रही हैं।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार

वहीं, देहरादून से प्राप्त खबर के अनुसार भाजपा ने उत्तराखंड में पिथौरागढ़ सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा उम्मीदवार ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को 3000 से अधिक वोटों से हरा दिया। पिथौरागढ़ जिलाधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी वी के जोगदंदे ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत को 26086 वोट जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी को 22819 वोट मिले। सीट पर उपचुनाव भाजपा विधायक प्रकाश पंत का गत जून में बीमारी के चलते निधन होने के चलते कराना जरूरी हो गया था।

भाजपा ने उनकी पत्नी चंद्रा पंत को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जीत की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, ‘‘सीट हमारी थी और हमें इसे बरकरार रखने की खुशी है। जीत का अंतर अधिक है। हम क्षेत्र के लोगों को इसके लिए धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने एक बार फिर हममें भरोसा जताया है।’’

टॅग्स :उपचुनावपश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी