लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2018: 70 हजार की जैकेट पहने हुए राहुल हुए ट्रोल, बीजेपी ने कसा ये तंज

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 31, 2018 13:23 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मेघालय में विभिन्न ईसाई समूहों के चर्च नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय मेघालय दौर पर हैं और बुधवार (31 जनवरी) को उनका दूसरा दिन है। इस बीच मंगलवार को अपने दौरे के दौरान वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए। दरअसल, मामला ऐसा था कि राहुल महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) पर शिलांग में 'सेलिब्रेशन ऑफ पीस' कार्यक्रम में कथित तौर पर ब्लैक कलर की 70 हजार रुपए की जैकेट पहनकर पहुंचे थे। इस जैकेट को लेकर सूबे की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनपर हमला बोल दिया।

राज्य की बीजेपी ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी जी व्यापक भ्रष्टाचार द्वारा मेघालय के सरकारी खजाने को चूसने के बाद ब्लैक मनी से सूट बूट की सरकार? हमारे दुखों पर गाना गाने की बजाय, आप मेघालय की नकारा सरकार का रिपोर्ट कार्ड दे सकते थे। आपकी उदासीनता हमारा मजाक उड़ाती है। वहीं राहुल गांधी नें मंगलवार को कांग्रेस शासित मेघालय में विधानसभा चुनाव से पहले गिरजाघरों (चर्चो) को पैसे की पेशकश करने पर बीजेपी नीत राजग की निंदा की। राहुल ने जयंतिया हिल्स जिले में सात विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया और कहा कि बीजेपी के पास बहुत पैसा है। इन दिनों उनके नेता सोचते हैं कि पैसे से सबकुछ खरीदा जा सकता है। मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि भाजपा ने हमारे चर्चों को पैसे की पेशकश की है, मुझे लग रहा है कि यह बड़ी रकम होगी।

राहुल ऐसा बयान गुजरात में भी दे चुके हैं। उन्होंने यह बयान वहां पाटीदार नेताओं को खरीदे जाने की खबरें आने के संदर्भ में कहा था। गौर करने की बात यह भी है कि अन्य राज्यों से जहां चर्चों पर हमले की खबरें आती रहती हैं, वहीं चुनाव वाले राज्य मेघालय में वोट की खातिर चर्चों पर उदारता दिखाई जा रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को विभिन्न ईसाई समूहों के चर्च नेताओं से नाश्ते पर मुलाकात करने वाले हैं। मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सेलेस्टीन लिंगदोह, लोकसभा सदस्य विंसेंट एच. पाला और अन्य नेता राहुल के साथ होंगे। बता दें कि सूबे  की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमेघालय विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीकांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो