लाइव न्यूज़ :

Assam Rains: असम के कई जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन में 5 की मौत, 10,150 प्रभावित, 6 जिलों में बाढ़

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 31, 2025 16:51 IST

Assam Rains: असम में पिछले 24 घंटों में हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण छह जिलों में बाढ़ आ गई है जिससे 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश से संबंधित घटनाओं के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चल रहे हैं।भूस्खलन की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत हो गई।

गुवाहाटीः असम में भारी बारिश से बुरा हाल है। पिछले 24 घंटों में हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण छह जिलों में बाढ़ आ गई है, जिससे 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्लाबरुआ ने पिछले कुछ दिनों में लगातार और भारी बारिश के कारण बढ़ते संकट का आकलन करने के लिए 31 मई को गुवाहाटी में बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री मल्लाबरुआ ने पुष्टि की कि बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

 

चपायडोंग इलाके में एक दुखद भूस्खलन भी शामिल है जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। मंत्री ने कहा, "गुवाहाटी में पिछले 2-3 दिनों से भारी बारिश हो रही है। जलभराव ने सामान्य जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हम समस्या को हल करने और राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चल रहे हैं।

एक आधिकारिक बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि सभी पांच लोगों की मौत कामरूप महानगर जिले में हुई हैं। राज्य के शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने शुक्रवार को बताया था कि गुवाहाटी के बाहरी इलाके बोंडा क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत हो गई।

उन्होंने कहा था कि कई एजेंसियां ​​प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, क्योंकि शुक्रवार को शहर के अधिकांश इलाकों में भारी जलभराव की खबरें आई थीं। एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि कामरूप महानगर, कामरूप और कछार के पांच राजस्व क्षेत्रों के शहरी इलाकों में बाढ़ की सूचना मिली है।

कुल 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं तथा दो शिविर और एक राहत वितरण केन्द्र खोला गया है। बुलेटिन में कहा गया है कि तीन जिलों धेमाजी, लखीमपुर, गोलाघाट के आठ राजस्व क्षेत्रों के शहरी इलाकों में बाढ़ की जानकारी मिली है। करीब 2,000 लोग प्रभावित हुए हैं, हालांकि बाढ़ प्रभावित शहरी इलाकों में अब तक कोई शिविर या राहत वितरण केंद्र चालू नहीं है।

उत्तरी लखीमपुर राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत एक 'रिंग बांध' (एक प्रकार का बांध) टूट गया है। बुलेटिन के अनुसार, प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने चिरांग, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, बजाली, तामुलपुर, दरांग और उदलगुड़ी जिलों के लिए शनिवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

टॅग्स :असममौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?