लाइव न्यूज़ :

असम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार को झटका, कांग्रेस में शामिल मंत्री नंदिता गरलोसा, बीजेपी ने नहीं दिया था टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2026 06:13 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कैबिनेट मंत्री और हाफलोंग की मौजूदा विधायक नंदिता गोरलोसा 22 मार्च को असम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (एपीसीसी) में शामिल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने इस सीट से रूपाली लंगथासा को मैदान में उतारा था।कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल लंगथासा ने स्वेच्छा से सीट खाली कर दी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने के बाद उठाया।

गुवाहाटी: असम में चुनाव के लिए तैयार भाजपा के लिए एक बड़ा झटका लगा है। असम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। गरलोसा ने यह कदम आसन्न असम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने के बाद उठाया। मंत्री नंदिता गोरलोसा कांग्रेस में शामिल हो गईं। वह दीमा हासाओ के पहाड़ी जिले के हाफलोंग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल लंगथासा ने स्वेच्छा से सीट खाली कर दी। भाजपा ने इस सीट से रूपाली लंगथासा को मैदान में उतारा था।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि नंदिता गोरलोसा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। बयान में आगे कहा गया, "वह पिछले पांच वर्षों से दीमा हासाओ की आवाज रही हैं। वह हमेशा अपने विश्वासों और सिद्धांतों के लिए खड़ी रहीं। हिमंता बिस्वा शर्मा को केवल आदिवासियों की जमीन बड़ी कंपनियों को बेचने में दिलचस्पी है।"

कांग्रेस सोमवार को हाफलोंग सीट से उन्हें आधिकारिक तौर पर अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। भाजपा मंत्री लंगथासा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं, जो पार्टी के राज्य महासचिव भी हैं। यह समारोह कांग्रेस के हाफलोंग से उम्मीदवार और एपीसीसी महासचिव निर्मल लंगथासा की उपस्थिति में हुआ। 

हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि श्रीमती नंदिता गार्लोसा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पिछले पांच वर्षों से वे दीमा हसाओ की आवाज रही हैं और हमेशा अपने विश्वासों और सिद्धांतों के लिए खड़ी रही हैं। भाजपा में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि हिमंता बिस्वा शर्मा को आदिवासियों की जमीनें बड़ी कंपनियों को बेचने में ही दिलचस्पी है।

कांग्रेस हाफलोंग सीट से अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। भाजपा मंत्री ने हाफलोंग से उम्मीदवार और एपीसीसी महासचिव निर्मल लंगथासा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं। गरलोसा हाफलोंग सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ेंगी क्योंकि श्री लंगथासा ने जनहित में स्वेच्छा से अपनी सीट खाली करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूरी कर ली जाएंगी।

असम विस चुनाव : कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को सात उम्मीदवारों की पांचवीं और अंतिम सूची जारी की। कांग्रेस ने इसी के साथ 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपने 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावBJPकांग्रेसहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?