लाइव न्यूज़ :

आतंकियों ने अयोध्या फैसले के बाद शांति में खलल डालने की रची थी साजिश: असम के मंत्री चंदन मोहन पटवारी

By भाषा | Updated: November 28, 2019 20:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देअसम विधानसभा में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इन तीनों संदिग्ध आतंकियों को सोमवार 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।संसदीय कार्य मंत्री चंदन मोहन पटवारी ने सदन में शून्यकाल के दौरान जानकारी दी।

कुछ ही दिन पहले गिरफ्तार किये गये तीन संदिग्ध आतंकवादियों के बारे में समझा जाता है कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइटों से बम बनाना सीखा और उन्होंने अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद असम एवं दिल्ली में शांति में खलल डालने के लिये हमलों की साजिश रची थी। असम विधानसभा में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इन तीनों संदिग्ध आतंकियों को सोमवार 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और उनकी गिरफ्तारी के साथ एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया गया।

यह संदेह है कि वे लोग आईएसआईएस से प्रेरित थे। ये लोग असम के गोवालपारा जिले में चल रहे एक स्थानीय उत्सव में विस्फोट करने की कथित तौर पर योजना बना रहे थे। संसदीय कार्य मंत्री चंदन मोहन पटवारी ने सदन में शून्यकाल के दौरान जानकारी दी कि इन लोगों की सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह पुष्टि की कि इनकी आईएसआईएस से साठगांठ है। उन्होंने दो विधायकों के नोटिसों के जवाब में कहा, ‘‘ये लोग अयोध्या फैसले के बाद शांति में खलल डालने की साजिश रच रहे थे।

उन्होंने एक आईईडी बनाई थी और उनकी योजना असम में दूधनोई रास उत्सव में विस्फोट करने की थी। ’’ पटवारी ने मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की ओर से कहा कि इन लोगों ने दिल्ली में भी इसी तरह के विस्फोटों की साजिश रची थी। सोनोवाल के पास गृह विभाग का भी प्रभार है। मंत्री ने बताया कि आईईडी बनाने की चीजें उनमें से दो के घर से जब्त की गई थी। दिल्ली पुलिस और असम पुलिस के एक संयुक्त अभियान में रंजीत अली, मुकद्दीर इस्लाम और लुइत जमील जमान को गिरफ्तार किया गया था। मंत्री ने बताया कि एक अदालत ने इन लोगों को 12 दिनों की रिमांड में भेज दिया। 

टॅग्स :असमआतंकवादीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos