लाइव न्यूज़ :

असम टी की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक किलो की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2021 19:02 IST

असम के डिब्रूगढ़ जिले की एक विशेष चाय की मंगलवार को 99,999 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर नीलामी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देचाय की नीलामी में प्राप्त की अब तक की सबसे अधिक कीमत है। मनोहरी चाय बागान ने अपनी ‘मनोहारी गोल्ड’ किस्म चाय 99,999 रुपये में सौरभ चाय ट्रेडर्स को बेची।उपभोक्ताओं और पारखी लोगों की उच्च मांग के आधार पर चाय का निर्माण करते हैं।

गुवाहाटीः असम की प्रसिद्ध और दुर्लभ किस्म की चाय मनोहरी गोल्ड टी ने मंगलवार को रिकॉर्ड 99,999 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर नीलाम होने के बाद एक रिकॉर्ड बनाया है। मनोहरी गोल्ड टी ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है।

गोल्ड टी को सौरव टी ट्रेडर्स ने सबसे ज्यादा 99,999 रुपये प्रति किलो की बोली लगाकर खरीदा। मनोहरी गोल्ड टी का उत्पादन ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिले में मनोहरी टी एस्टेट द्वारा किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि यह किसी सार्वजनिक नीलामी में चाय के लिए चुकाई गई अब तक की सबसे ऊंची कीमत है।

यह देश में किसी भी चाय की नीलामी में प्राप्त की अब तक की सबसे अधिक कीमत है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) के सचिव प्रियनुज दत्ता ने कहा कि मनोहरी चाय बागान ने अपनी ‘मनोहारी गोल्ड’ किस्म चाय 99,999 रुपये में सौरभ चाय ट्रेडर्स को बेची।

दत्ता ने कहा, ‘‘यह देश में चाय की बिक्री और खरीद में अब तक की सबसे ऊंची नीलामी कीमत है।’’ मनोहरी टी एस्टेट के मालिक राजन लोहिया ने कहा, ‘‘हम इस प्रकार की प्रीमियम गुणवत्ता वाली विशेष चाय के लिए उपभोक्ताओं और पारखी लोगों की उच्च मांग के आधार पर चाय का निर्माण करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि चमकीले पीले रंग की चाय का स्वाद सुखद होता है, और इसे कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। मनोहरी गोल्ड टी जुलाई, 2019 में जीटीएसी नीलामी में 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकी थी, जो उस समय की उच्चतम नीलामी कीमत थी।

हालांकि, यह रिकॉर्ड एक महीने के भीतर टूट गया, जब अरुणाचल प्रदेश के डोनी पोलो टी एस्टेट द्वारा निर्मित ‘गोल्डन नेडल्स टी’ और असम के डिकॉन टी एस्टेट की ‘गोल्डन बटरफ्लाई टी'’ जीटीएसी के अलग-अलग नीलामियों में 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकीं। 

टॅग्स :असमचायTea Board
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप