लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एक यात्री की वजह से हुई ट्रेन के सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग, केरल से भागा संदिग्ध संक्रमित असम में पकड़ा गया

By गुणातीत ओझा | Updated: March 20, 2020 10:08 IST

केरल के एक पृथक केन्द्र से भागा और ट्रेन में सवार होकर चेन्नई पहुंच गया, इसके बाद उसने हावड़ा के लिये ट्रेन पकड़ी और फिर कोलकाता में सियालदह स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस में सवार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल से भागा कोरोनाय वायरस से संक्रमित संदिग्‍ध मरीज असम में ट्रेन से पकड़ा गया। इसके बाद ट्रेन के सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई। केरल में कोरोना को लेकर करीब 31,173 लोगों की जांच की जा रही है जिनमें से 237 की अस्पताल में निगरानी की जा रही है।

गुवाहाटीःकेरल के पृथक केन्द्र से भागा कोरोना वायरस का संदिग्ध रोगी बृहस्पतिवार को असम में सिलचर जाने वाली ट्रेन से पकड़ा गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यह जानकारी दी। रेलवे ने एक बयान में कहा कि 24 वर्षीय युवक को बाद में असम में एक अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती करा दिया गया। इस घटना के बाद सियालदह-सिलचर कंचनजंगा एक्सप्रेस में सवार सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें घर में अलग रहने की सलाह दी गई। बयान में कहा गया है कि युवक को असम के मोरीगांव स्थित अपने घर लौटते समय पकड़ा गया। वह केरल के एक पृथक केन्द्र से भागा और ट्रेन में सवार होकर चेन्नई पहुंच गया, इसके बाद उसने हावड़ा के लिये ट्रेन पकड़ी और फिर कोलकाता में सियालदह स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस में सवार हो गया।

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से केरल में दहशत फैली हुई है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। राज्य में गहराई इस महामारी के संकट से लड़ने के लिए सरकार ने 20 हजार कोरड़ रुपये के विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केरल के लोगों को एक माह तक मुफ्त में चावल बांटने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 पर समीक्षा बैठक के बाद बताया कि करीब 31,173 लोगों की जांच की जा रही है जिनमें से 237 की अस्पताल में निगरानी की जा रही है। विजयन ने बताया कि करीब 64 लोग गुरुवार को भर्ती हुए हैं।

केरल में बुजुर्ग और बच्चे ऑनलाइन पवित्र प्रार्थना में हिस्सा लें : कैथोलिक बिशप

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार के कदमों का समर्थन करते हुए केरल में कैथोलिक बिशपों ने पादरियों को चर्चों में पवित्र प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोगों को नहीं जुटने देने का बुधवार को निर्देश दिया और सलाह दी कि बुजुर्ग और बच्चे प्रार्थना में ऑनलाइन हिस्सा लें। केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने जोर देकर कहा कि बुजुर्ग और बच्चे चर्च में प्रार्थना में हिस्सा लेने के बजाए घर से ही ऑनलाइन प्रार्थना में शिरकत करें। बिशपों ने पवित्र प्रार्थना के लिए चर्चों में 50 से कम लोगों के जमा होने की इजाजत दी है, लेकिन निर्देश दिया है कि जो लोग ज़ुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं, वे इससे दूर रहें।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकेरलअसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव