लाइव न्यूज़ :

असमः रिश्वत की मोटी रकम ठुकराने वाले होमगार्ड को मिला ईमानदारी का पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति

By अभिषेक पारीक | Updated: June 26, 2021 22:12 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले होमगार्डकर्मी बोरसिंग बे को शनिवार को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। 

Open in App
ठळक मुद्देईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले होमगार्ड के जवान को कांस्टेबल का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। बोरसिंग बे को तस्करों ने रिश्वत के रूप में मोटी रकम की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ महीने में 135 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले होमगार्डकर्मी बोरसिंग बे को शनिवार को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। 

कार्बी आंगलोंग जिले में 21 जून को एक नाके पर तैनात बे को तस्करों ने रिश्वत के रूप में बड़ी रकम की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकराते हुए प्रशासन की मदद कर 12 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद कराए। 

इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल ने उन्हें पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, 'राज्य सरकार, ईमानदारी और बहादुरी का सम्मान करती है। बे ने अदम्य साहस का परिचय दिया और इससे असम पुलिस के कर्मियों को प्रेरणा मिलेगी।' होमगार्ड वस्तुतः पुलिस की सहायता करने वाला बल है जबकि कांस्टेबल पुलिस विभाग का पद है। 

डेढ महीने में 135 करेड़ के मादक पदार्थ जब्त

सरमा ने मादक पदार्थ एवं अवैध तस्करी रोधी दिवस पर कहा कि समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से यहां राज्य सचिवालय में आयोजित एक समारोह में बे को नियुक्ति पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 45 दिन में राज्य में 135 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए।

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो