लाइव न्यूज़ :

Gaurav Gogoi vs Himanta Sarma: पत्नी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध?, आखिर क्यों कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर हमलवार सीएम हिमंत विश्व शर्मा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 16:28 IST

Gaurav Gogoi vs Himanta Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा की ओर से लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई पर उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के आईएसआई के साथ कथित संबंधों को लेकर हमला किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देGaurav Gogoi vs Himanta Sarma: इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुझ पर हमला किया था और मैं खलनायक था। Gaurav Gogoi vs Himanta Sarma: भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एआईसीसी के साथ चर्चा की है।Gaurav Gogoi vs Himanta Sarma: ‘‘हम पहले दिन से ही स्पष्ट हैं और जानते हैं कि हमारा रुख क्या है।’’

गुवाहाटीः कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को कहा कि असम सरकार उनकी पत्नी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ कथित संबंधों के मुद्दे पर कोई भी जांच करा सकती है, लेकिन वह और उनकी पार्टी जानती है कि असलियत क्या है। गोगोई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने इस संबंध में भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एआईसीसी के साथ चर्चा की है।

  

जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा की ओर से लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई पर उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के आईएसआई के साथ कथित संबंधों को लेकर हमला किया जा रहा है। गोगोई ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन अपना रुख बदल रहे हैं लेकिन ‘‘हम पहले दिन से ही स्पष्ट हैं और जानते हैं कि हमारा रुख क्या है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुझ पर हमला किया था और मैं खलनायक था। लेकिन कल से उन्होंने मुझे पीड़ित बना दिया है।’’ शर्मा ने रविवार को कहा था कि विपक्षी नेता को किसी बड़ी ‘‘भारत विरोधी’’ साजिश में फंसाया या ब्लैकमेल किया गया हो सकता है। गोगोई ने दावा किया कि शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाई जा रही है क्योंकि उन्हें 2026 का राज्य विधानसभा चुनाव हारने का डर है।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?