लाइव न्यूज़ :

असम: चराईदेव में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले उल्फा (स्वतंत्र) के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, गांव में एक शख्स ने अपने घर में दी थी शरण

By भाषा | Updated: April 23, 2020 13:32 IST

असम: हमले वाले इलाके की घेराबंदी दी गई है। असम-अरुणाचल प्रदेश-नगालैंड सीमा इलाकों में उल्फा (स्वतंत्र) आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।

Open in App

गुवाहाटी: असम के चराईदेव जिले में पांच उल्फा (स्वतंत्र) उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार तथा गोला बारुद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उस मकान के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है जहां उग्रवादियों ने शरण ले रखी थी। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां तब हुई है जब मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को बृहस्पतिवार को जिले का दौरा करना है।

अधिकारी ने बताया कि असम-अरुणाचल प्रदेश-नगालैंड सीमा इलाकों में उल्फा (स्वतंत्र) आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने उग्रवाद विरोधी अभियान तेज किया। उन्होंने बताया कि सापेखाटी पुलिस थाना इलाके के तराई गांव में एक मकान में पांच लोगों के छुपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर असम पुलिस और भारतीय सेना ने बुधवार शाम को संयुक्त अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि गांव की घेराबंदी की गई और भुवन गोगोई नामक व्यक्ति के मकान से पांच उग्रवादियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में उग्रवादी अपूर्व गोगोई उर्फ अरोहान असोम और सिमांत गोगोई उर्फ मैना शामिल है। दोनों विस्फोटक विशेषज्ञ हैं। दोनों हत्या, अपहरण और वसूली के मामलों में वांछित हैं।

अधिकारी ने बताया कि अन्य उग्रवादियों में बिराज असोम उर्फ योगेन गोगोई, लक्ष्यजीत गोगोई उर्फ ध्रुबो असोम तथा सिद्धार्थ गोगोई उर्फ हिन्मय असोम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जब उग्रवादियों को पकड़ा गया तो उनके पास हथियार नहीं थे लेकिन सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार सुबह मकान के समीप रखे हथियारों को बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों की कोविड-19 की जांच की जाएगी। 

टॅग्स :असमआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं