लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव : शुरुआती रुझानों में राजग को बढ़त

By भाषा | Updated: May 2, 2021 10:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो मई असम में डाक मतपत्रों की गिनती से उपलब्ध शुरुआती रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नव गठित असम जातीय परिषद-रायजोर दल गठबंधन विधानसभा की चार सीटों पर आगे चल रहा है।

भाजपा प्रत्याशी 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि गठबंधन के उसके सहयोगी एजीपी के प्रत्याशी छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस ने 14 सीटों पर शुरुआती बढ़त बना ली है और एआईयूडीएफ को एक पर बढ़त हासिल है।

रायजोर दल के प्रमुख एवं जेल में बंद सीएए विरोधी प्रदर्शनों के अगुआ अखिल गोगोई सिबसागर सीट से आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और एजीपी प्रमुख एवं मंत्री अतुल बोरा क्रमश: मजूली, जालुकबारी और बोकाखत से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दल के प्रमुख देबब्रत साइकिया और उनके सहायक रकीबुल हुसैन क्रमश: नाजिरा और समागुरी से पीछे चल रहे हैं।

असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी