लाइव न्यूज़ :

असम: तामुलपुर सीट पर चुनाव स्थगित करने की मांग चुनाव आयोग ने की खारिज

By भाषा | Updated: April 4, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, गुवाहाटी, चार अप्रैल चुनाव आयोग ने असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में छह अप्रैल को तामुलपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे मतदान को स्थगित करने की बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) की अर्जी रविवार को खारिज कर दी।

दरअसल, विपक्षी कांग्रेस के सहयोगी दल बीपीएफ ने आयोग का रुख कर आरोप लगाया था कि उसके प्रत्याशी रंगजा खुंगुर बसुमतारी प्रलोभन में आकर एक अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गये।

आयोग ने बीपीएफ की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान इस समय किसी मान्यता प्राप्त पार्टी के उम्मीदवार की मृत्यु होने पर ही मतदान स्थगित करने की अनुमति दी जा सकती है।

बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के बक्सा जिले में तामुलपुर विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार के एक अप्रैल को भाजपा में शामिल होने के बाद बीपीएफ ने आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

इस घटनाक्रम के बाद, विपक्षी दलों ने भाजपा पर चुनाव पूर्व उम्मीदवारों की ‘‘खरीद-फरोख्त’’ करने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस और माकपा ने असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में छह अप्रैल को तामुलपुर सीट पर होने वाला मतदान स्थगित करने की मांग की थी।

कांग्रेस के बाद, महागठबंधन में उसकी सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी मंगलवार को होने वाला मतदान स्थगित करने की मांग की थी।

हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि सुनवाई के दौरान ऐसा कोई भी दस्तावेजी साक्ष्य पेश नहीं किया गया, जो यह साबित करे कि बसुमतारी भाजपा में शामिल हुए हैं, या उन्हें बीपीएफ से निकाल दिया गया है।

बीपीएफ को दिए गए जवाब में आयोग ने कहा कि चुनाव अधिकारी द्वारा पहले ही उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 52 का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि इस समय मतदान को तभी स्थगित किया जा सकता है, या किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को अपना उम्मीदवार बदलने की अनुमति तभी दी जा सकती है, जब प्रत्याशी की मृत्यु हो गई हो।

वहीं, बसुमतारी ने सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष कहा कि उन्होंने भाजपा से कोई सदस्यता संबंधी पत्र प्राप्त नहीं किया है और ना ही उन्हें बीपीएफ से निष्कासन या सदस्यता से निलंबित करने का कोई पत्र मिला है।

शनिवार रात यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी गई शिकायत में कांग्रेस की असम इकाई के प्रमुख रिपुन बोरा ने उनसे बसुमतारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग से असम के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत बिस्व सरमा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया था। सरमा ने बीपीएफ प्रत्याशी के भाजपा में शामिल होने से पहले उनके साथ बैठक की थी।

सरमा जलुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां छह अप्रैल को मतदान होना है।

बसुमतारी करीब दो दिन तक लापता रहे थे और 31 मार्च को आधी रात के करीब सरमा ने ट्विटर पर कहा था कि उन्होंने बीपीएफ के तामुलपुर सीट से उम्मीदवार से मुलाकात की है, जो भाजपा में शामिल होंगे।

बोरा ने कहा, ‘‘स्पष्ट है कि यह भारत के निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता के साथ ही जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के कई प्रावधानों का घोर उल्लंघन है। ऐसी परिस्थितियों में मैं आपसे बसुमतारी और हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ उचित और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। साथ ही मैं आपसे तामुलपुर निर्वाचन क्षेत्र में फौरन चुनाव प्रक्रिया रोकने का भी अनुरोध करता हूं।’’

माकपा के असम सचिव देबिन भट्टाचार्य ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय राजनीति में ऐसी घटना कभी भी देखने को नहीं मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा धन बल के जरिए चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए हम आयोग से तामुलपुर सीट पर चुनाव स्थगित करने की मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी