लाइव न्यूज़ :

Assam Direct Recruitment Exam 2023: दो माह में बंपर भर्ती, सीएम शर्मा ने कहा-22000 सरकारी नौकरी को लेकर विज्ञापन जल्द, इन पदों पर नियुक्त होंगे युवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2023 11:14 IST

Assam Direct Recruitment Exam 2023: विभिन्न विभागों के अंतर्गत श्रेणी-3 और श्रेणी-4 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पिछली असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) के 514 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकाल के दौरान अभी तक कुल 87,402 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।एक से दो महीने के भीतर अन्य 22 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती के विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे।भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान असम में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था।

Assam Direct Recruitment Exam 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंत ‍विश्व शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत मौजूदा सरकार में सरकारी पदों पर एक लाख लोगों की भर्ती की योजना के तहत अगले दो महीने के भीतर 22 हजार पदों के विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे।

एक आधिकारिक समारोह में शर्मा ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत श्रेणी-3 और श्रेणी-4 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पिछली असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) के 514 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शर्मा ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उनके कार्यकाल के दौरान अभी तक कुल 87,402 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ''एक से दो महीने के भीतर अन्य 22 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती के विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। इस कदम से भर्तियों की कुल संख्या पहले के वादे से कहीं अधिक हो जाएगी।'' भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान असम में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था।

शर्मा ने कहा कि असम के बेरोजगार युवाओं को एक लाख नौकरियां देने के फैसले को राज्य मंत्रिमंडल ने 2021 में अपनी पहली बैठक में ही मंजूरी प्रदान कर दी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। उन्होंने कहा, ''कोविड-19 के प्रसार में कमी के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई और राज्य में मौजूदा सरकार के दूसरे साल के कार्यकाल तक लगभग 86,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम पूरा किया गया।'' 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया