लाइव न्यूज़ :

VIDEO:हिंसक विरोध के बीच असम के CM ने कहा-"हम वास्तविक भारतीयों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 09:42 IST

सोनोवाल ने कहा कि मैं समाज के सभी वर्गों से आह्वान करता हूं कि वे असमाजिक तत्वों का विरोध करें। यह लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं और हिंसा में लिप्त हैं और साथ में असम की विकास यात्रा जारी रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। असम के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने शनिवार को बताया कि स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री को बताने का फैसला किया गया है।

 नागरिकता कानून बनने के बाद असम में जारी हिंसक विरोध के बीच असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा कि मैं समाज के सभी वर्गों से आह्वान करता हूं कि वे असमाजिक तत्वों का विरोध करें। यह लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं और हिंसा में लिप्त हैं और साथ में असम की विकास यात्रा जारी रखते हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम वास्तविक भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की अगुवाई में एक टीम नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ राज्य में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेगी।

असम के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने शनिवार को बताया कि स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को बताने का फैसला यहां भाजपा विधायकों और सांसदों की एक बैठक में किया गया है। पटवारी ने एक बयान में कहा कि टीम राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में बताने के जल्द ही दोनों नेताओं से मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज की बैठक में लोगों से शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी।’’ सोनोवाल ने ट्वीट किया कि बैठक में उन्होंने बैठक में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, केंद्रीय मंत्री श्री रामेश्वर तेली और सांसदों, विधायकों, असम भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास असम की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की।

असम अपने इतिहास में जनता के भीषणतम हिंसक प्रदर्शनों में से एक से गुजर रहा है। वहां तीन रेलवे स्टेशनों,एक डाकघर, एक बैंक, एक बैंक टर्मिनस, दुकानों, दर्जनों वाहन और कई अन्य सरकारी संपत्तियां को जला दिया गया या उनमें तोड़फोड़ की गयी।

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवालनागरिकता संशोधन बिल 2019नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस