लाइव न्यूज़ :

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा किया, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2023 17:16 IST

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने एक खाद्य प्रसंस्करण परियोजना में अनियमितताओं के "झूठे" आरोपों के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायरअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने किया केसएक खाद्य प्रसंस्करण परियोजना में अनियमितताओं के "झूठे" आरोपों लिए किया केस

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने एक खाद्य प्रसंस्करण परियोजना में अनियमितताओं के "झूठे" आरोपों के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उनके वकील वरिष्ठ अधिवक्ता देवजीत सैकिया ने बताया कि मामला शुक्रवार को कामरूप मेट्रोपॉलिटन के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में दायर किया गया है और इसे 26 सितंबर को स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "मेरे मुवक्किल ने एक्स पर विभिन्न ट्वीट्स के लिए गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमने सब्सिडी प्राप्त करने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं किया।"

सैकिया ने दावा किया कि सब्सिडी पाने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, जिसके लिए इस साल 26 मई को उनकी मुवक्किल की कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने एक ईमेल भी भेजा था। 

रिंकी भुइयां के वकील देवजीत सैकिया ने कहा, "परियोजना के लिए मंजूरी 22 नवंबर, 2022 को दी गई थी। आखिरी ईमेल में हमें बताया गया था कि अगर हमने अपना प्रस्ताव जमा नहीं कराया तो हमारा दावा समाप्त हो जाएगा। हम किसी भी बात का जवाब सब्सिडी पाने के लिए नहीं दे रहे।"

वरिष्ठ अधिवक्ता ने दावा किया कि गोगोई ने रिंकी भुइयां और उनकी कंपनी ‘प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट’ के बारे में सोशल मीडिया पर जो कुछ भी कहा है, वह तथ्यों पर आधारित नहीं है। 

बता दें कि गुवाहाटी के डिजिटल मीडिया ‘द क्रॉसकरंट’ की एक रिपोर्ट के बाद विवाद खड़ा हुआ था। आरोप लगाया गया कि नगांव जिले के कालियाबोर के दारिगाजी गांव में 50 बीघा (लगभग 17 एकड़) से अधिक कृषि भूमि खरीदे जाने के एक महीने के भीतर इसे औद्योगिक भूमि के रूप में तब्दील कर दिया गया। यह भूमि ‘प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट’ के स्वामित्व वाली एक कंपनी द्वारा खरीदी गई थी, जिसकी रिंकी भुइयां प्रबंध निदेशक हैं।

इसके बाद गोगोई ने ट्वीट करके हिमंत और उनकी पत्नी पर परियोजना के लिए केंद्र सरकार से सब्सिडी प्राप्त करने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। गोगोई ने सब्सिडी मिलने के संबंध में तथ्य सामने लाने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से हस्तक्षेप करने की मांग की। असम के सांसद ने उल्लेख किया था कि 22 मार्च, 2023 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने असम में निवेश करने की सरकार की पहल से जुड़े सवाल पर लोकसभा में अपने जवाब में 31 जनवरी 2022 तक प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत समर्थन प्राप्त खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं की एक सूची दी थी।

उन्होंने कहा था, "सूची के क्रम संख्या-7 पर, मैसर्स प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम का उल्लेख किया गया है, जिसमें स्वीकृत अनुदान सहायता की राशि 10 करोड़ रुपये बताई गई है।" गोगोई ने कहा था कि लोकसभा में दिए गए जवाब और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की वेबसाइट पर लाभार्थियों की सूची से यह स्पष्ट है कि प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

(इनपुट-भाषा)

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस