लाइव न्यूज़ :

असम की मिट्टी में पैदा हुए लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता, CAA से हमारी पहचान को खतरा नहींः सीएम सर्बानंद सोनोवाल 

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 20, 2019 09:58 IST

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- नागरिकता संशोधन कानून से असम की संस्कृति, पहचान या लोगों को कोई खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनोवाल ने कहा है कि असम की मिट्टी में पैदा हुए लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता।असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके अधिकार कोई नहीं छीन सकता। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोनोवाल ने कहा है कि असम की मिट्टी में पैदा हुए लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान को कोई खतरा नहीं है। सीएम ने बताया कि अब प्रदेश में हालात सामान्य हैं। 

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- नागरिकता संशोधन कानून से असम की संस्कृति, पहचान या लोगों को कोई खतरा नहीं है। कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। प्रदेश में शांति बहाल की कोशिशें जारी हैं। जिसके लिए हमेशा की तरह जनता उनका साथ देगी।

इससे पहले गुरुवार को असम के 12 विधायकों ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की और कहा कि पीएम मोदी का समझाएं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद राज्य में हालात बिगड़ गए हैं। विधायकों ने यह भी कहा कि सोनोवाल साफ तौर पर बताएं कि राज्य सरकार असमियों की भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए क्या योजना बना रही है।

गौरतलब है असम अपने इतिहास में जनता के भीषणतम हिंसक प्रदर्शनों में से एक से गुजर रहा है। वहां तीन रेलवे स्टेशनों,एक डाकघर, एक बैंक, एक बैंक टर्मिनस, दुकानों, दर्जनों वाहन और कई अन्य सरकारी संपत्तियां को जला दिया गया या उनमें तोड़फोड़ की गयी।

टॅग्स :असमनागरिकता संशोधन कानूनसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप