असम उपचुनावः भाजपा के आगे कांग्रेस पस्त, सत्तारूढ़ तीन सीटों पर आगे

By भाषा | Published: October 24, 2019 12:36 PM2019-10-24T12:36:39+5:302019-10-24T12:36:39+5:30

रंगापाड़ा सीट पर भाजपा के राजेन बरठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कार्तिक कुर्मी से 19,965 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं राताबाड़ी सीट पर भाजपा के बिजय मालाकार ने कांग्रेस के केशब प्रसाद रजक पर 4,501 मतों से बढ़त बनाई हुई है।

Assam by-election: Congress ahead of BJP, ahead of three ruling seats | असम उपचुनावः भाजपा के आगे कांग्रेस पस्त, सत्तारूढ़ तीन सीटों पर आगे

हांडिक को 3,812 वोट जबकि सुरी को 3,736 वोट मिले हैं।

Highlightsताजा रुझानों के मुताबिक बरठाकुर को 28,437 मत मिले हैं जबकि कुर्मी ने 8,472 मत हासिल किए हैं।भाजपा की नवनीता हांडिक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुशील कुमार सुरी से 76 मतों से आगे हैं।

असम में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ भाजपा फिलहाल तीन सीटों पर बढ़त लिए हुए है।

रंगापाड़ा सीट पर भाजपा के राजेन बरठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कार्तिक कुर्मी से 19,965 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं राताबाड़ी सीट पर भाजपा के बिजय मालाकार ने कांग्रेस के केशब प्रसाद रजक पर 4,501 मतों से बढ़त बनाई हुई है।

ताजा रुझानों के मुताबिक बरठाकुर को 28,437 मत मिले हैं जबकि कुर्मी ने 8,472 मत हासिल किए हैं। दूसरी तरफ, मालाकार को 13,175 मत मिले हैं जबकि रजक ने 8,674 मत हासिल किए हैं। सोनारी सीट पर भाजपा की नवनीता हांडिक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुशील कुमार सुरी से 76 मतों से आगे हैं।

हांडिक को 3,812 वोट जबकि सुरी को 3,736 वोट मिले हैं। जनिया विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के रफीकुल इस्लाम ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शमसुल हक पर 1,528 मतों की बढ़त बनाई हुई है।

ताजा रुझानों के मुताबिक इस्लाम ने 6,491 मत हासिल किए हैं जबकि हक को 4,963 मत मिले हैं। राज्य में विधानसभा की चार सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 6.78 लाख मतदाताओं में से करीब 72.62 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

Web Title: Assam by-election: Congress ahead of BJP, ahead of three ruling seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे