लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायकों ने सीएम सोनोवाल से कहा- पीएम मोदी को समझाएं, CAA की वजह से लोग हम पर निकाल रहे गुस्सा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 20, 2019 09:21 IST

विधायक पद्मा हजारिका ने बताया कि असम में भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून की वजह से लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य सरकार असमियों की भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए क्या योजना बना रहे हैं।प्रदर्शन शुरू होने के बाद हम आठ दिनों से अपने घरों से बाहर नहीं निकले हैं।

गुरुवार को असम के 12 विधायकों ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की और कहा कि पीएम मोदी का समझाएं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद राज्य में हालात बिगड़ गए हैं। विधायकों ने यह भी कहा कि सोनोवाल साफ तौर पर बताएं कि राज्य सरकार असमियों की भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए क्या योजना बना रही है।

बीजेपी विधायक पद्म हजारिका ने कहा, 'हमने सीएम सोनोवाल से अपील की है कि असम के लोगों के सेफगॉर्ड के लिए योजना की स्पष्टता के साथ आएं। हमने यह भी कहा कि पीएम मोदी से मुलाकात कर इस स्थिति का समाधान निकालिए। असम के लोग डरे हुए हैं वैसे ही हम भी। प्रदर्शन शुरू होने के बाद हम आठ दिनों से अपने घरों से बाहर नहीं निकले हैं।

विधायकों ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पार्टी की पॉलिसी है वो उसके खिलाफ नहीं जा सकते। लेकिन असम के लोगों की भाषा और संस्कृति की सुरक्षा के और भी रास्ते हो सकते हैं। हजारिका ने कहा कि मुझे पता था कि सीएए पार्टी का एजेंडा है इसके बावजूद ज्वॉइन किया था। अब मुझे इस मुद्दे को नकारने का नैतिक साहस नहीं है। अगर मेरे पार्टी छोड़ने से ये कानून वापस लिया जाता है तो मैं तैयार हूं।

असम अपने इतिहास में जनता के भीषणतम हिंसक प्रदर्शनों में से एक से गुजर रहा है। वहां तीन रेलवे स्टेशनों,एक डाकघर, एक बैंक, एक बैंक टर्मिनस, दुकानों, दर्जनों वाहन और कई अन्य सरकारी संपत्तियां को जला दिया गया या उनमें तोड़फोड़ की गयी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो