लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनावः कांग्रेस और रायजोर दल में गठबंधन, 11 सीट मिलीं?, जलुकबाड़ी से नामांकन, हिमंत विश्व शर्मा ने निकाली रैली, मां का आशीर्वाद?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2026 12:29 IST

Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और रायजोर दल ने कई दिनों की बातचीत और अनिश्चितता के बाद सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया और फैसला किया कि राष्ट्रीय पार्टी दूसरी पार्टी के लिए 11 निर्वाचन क्षेत्र छोड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदो सीटों पर सौहार्दपूर्ण मुकाबला होगा।नेताओं ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कांग्रेस और रायजोर दल दोनों के उम्मीदवार मैदान में होंगे।

गुवाहाटी: आगामी असम विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता को मजबूत कर भाजपा को टक्कर देने की बात हो रही है। कांग्रेस और रायजोर दल ने शुक्रवार को सीटों के बंटवारे पर सहमति जताई है। कांग्रेस अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय दल को 11 सीटें आवंटित करने पर सहमत हो गई है। समझौते के अनुसार रायजोर दल शिवसागर, दलगांव, ढिंग, सिसीबोरगांव, डिगबोई, बोकाखाट, मानस, तेजपुर, कालियाबोर, मार्गेरिटा और मारियानी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगा। भाजपा विरोधी वोटों को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। दो सीटों पर सौहार्दपूर्ण मुकाबला होगा।

जोरहाट में हुए घटनाक्रम में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और रायजोर दल प्रमुख अखिल गोगोई के नेतृत्व में दोनों पार्टियों के नेताओं ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। आवंटित सीटों के अलावा दोनों दल गोलपारा पूर्व और गौरीपुर विधानसभा क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण चुनाव लड़ने पर सहमत हुए हैं, जहां कांग्रेस और रायजोर दल दोनों के उम्मीदवार मैदान में होंगे।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मौजूदा सरकार के लिए एक विश्वसनीय विकल्प प्रदान करने के लिए विपक्षी दलों के एकजुट होने की जनता में बढ़ती मांग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में रायजोर दल, असम जातीय परिषद (एजेपी), सीपीआई (एम) और सीपीआई (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के साथ चर्चा कर रही है।

गोगोई ने अन्य समान विचारधारा वाले दलों से एक साथ आने का आग्रह करते हुए कहा कि एक संयुक्त विपक्ष राज्य में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार को बेहतर ढंग से चुनौती देने में सक्षम होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित गठबंधन का उद्देश्य समावेशी विकास सुनिश्चित करना, लोगों के भूमि अधिकारों की रक्षा करना और "नए असम" के निर्माण की दिशा में काम करना है।

कांग्रेस-रायजोर दल का समझौता कई निर्वाचन क्षेत्रों विशेष रूप से ऊपरी असम में, जहां दोनों दलों की मजबूत उपस्थिति है। चुनावी समीकरणों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को निर्धारित है।

जलुकबाड़ी से नामांकन से पहले हिमंत विश्व शर्मा ने निकाली रैली, मां का लिया आशीर्वाद

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जलुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रैली का नेतृत्व किया। वाहन पर सवार होकर शर्मा ने खानापारा क्षेत्र के वेटरिनरी फील्ड से लगभग 5.6 किलोमीटर दूर कामरूप (महानगर) जिला निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली। पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा, बेटा नंदिल विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी की सांसद बिजुली कालिता मेधी मौजूद थीं।

बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए तबादलों से नतीजे नहीं बदलेंगे: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि निर्वाचन आयोग के "धांधली" करने के प्रयास पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों को नहीं बदलेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विजयी होगी। अब्दुल्ला ने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "निर्वाचन आयोग की कोई भी कोशिश नतीजे नहीं बदल सकेगी। गिनती वाले दिन ममता दीदी भारी बहुमत से जीतेंगी।"

अन्नाद्रमुक चार दिन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी,निर्वाचन क्षेत्रों की घोषणा करेगी:पलानीस्वामी

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी तथा दलों को आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों की औपचारिक घोषणा चार दिन में कर देगी। पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावBJPहेमंत विश्व शर्माकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?