लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश, यूपी, हरियाणा के बाद अब इस राज्य में भी नाइट कर्फ्यू, 31 दिसंबर की रात मिलेगी छूट

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2021 16:52 IST

असम की हेमंत बिस्वा सरकार ने ओमीक्रोन के खतरे के बीच राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। ये कर्फ्यू रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअसम सरकार ने कोरोना के खतरे के बीच नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया।असम में नाइट कर्फ्यू रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या पर नाइट कर्फ्य में छूट होगी।

भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच असम की सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यह नाइट कर्फ्यू रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि, नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को इस कर्फ्यू से छूट दी गई है।

असम में रात 10.30 तक बंद हो जाएंगी दुकानें

असम की सरकार की ओर से जारी जारी नई गाइडलाइन के अनुसार राज्य. में सभी होटेल, रेस्तरां, अन्य दुकान और संस्थान आदि रात 10.30 बजे तक बंद हो जाएंगे। जरूरी सेवाओं को नाइट कर्फ्यू से छूट दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता ने ये घोषणा की।

असम में शुक्रवार को कोरोना के कुल मामले बढ़कर 6,20,025 हो गए थे। राज्य में 93 नए मामले दर्ज किए गए जबकि दो लोगों की महामारी से मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,155 पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नाइट कर्फ्यू

इससे पहले मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यूपी में शनिवार रात से नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इन सभी राज्यों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। वहीं, गुजरात के आठ शहरों में पाबंदिया बढ़ाई गई हैं। 

गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर और गांधीनगर में 25 दिसंबर से  देर रात एक बजे से सुबह पांच बजे के बजाय रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। महाराष्ट्र में भी रात में 5 से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

बता दें कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के कुल 415 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 115 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या देश छोड़कर चले गए हैं। ओमीक्रोन के सबसे अधिक 108 मामले महाराष्ट्र में अभी तक सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)असमकोरोना वायरसहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन