असम: बाढ़ से अब तक 32 की मौत, 63,000 प्रभावित, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया मदद का भरोसा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 2, 2018 04:21 AM2018-07-02T04:21:52+5:302018-07-02T04:21:52+5:30

असम में बाढ़ की स्थिति आज भी गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को केंद्र की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस भयावह बाढ़ से इन पांच जिलों के 63,000 से ज्यादा लोग अभी भी प्रभावित है। 

Assam: 32 deaths in floods, 63,000 affected, home minister Rajnath Singh gives help assurance | असम: बाढ़ से अब तक 32 की मौत, 63,000 प्रभावित, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया मदद का भरोसा

असम: बाढ़ से अब तक 32 की मौत, 63,000 प्रभावित, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया मदद का भरोसा

गुवाहाटी, 2 जुलाई। असम में बाढ़ की स्थिति आज भी गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को केंद्र की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस भयावह बाढ़ से इन पांच जिलों के 63,000 से ज्यादा लोग अभी भी प्रभावित है। 

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बाढ़ से अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि आज किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने फोन पर सोनोवाल से बातचीत की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 



अधिकारी ने बताया कि सिहं ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाढ़ की स्थिति पर काबू पाने के लिए असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को हरसंभव सहायता मुहैया करायी जाएगी। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा से बात कर राज्य के कुछ इलाकों में आई बाढ़ के हालात का जायजा लिया।

गृहमंत्री ने हालात से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा से टेलीफोन पर बातचीत कर राज्य के कुछ इलाकों में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ के हालात से निपटने के लिए हरसंभव सहायता और सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Web Title: Assam: 32 deaths in floods, 63,000 affected, home minister Rajnath Singh gives help assurance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे