लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों पर भड़के नितिन गडकरी, कहा- समस्याओं का समाधान करो, वरना लोगों से ‘धुलाई’ करने के लिए कहूंगा

By भाषा | Updated: August 17, 2019 20:33 IST

नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, “हमारे यहां लाल फीताशाही क्यों है, क्यों ये निरीक्षक आते हैं और ‘हफ्ता’ लेते हैं। मैंने उन्हें उनके मुंह पर कहा, आप (सरकारी) नौकर हैं, मैं लोगों द्वारा निर्वाचित हूं। मेरी जवाबदेही लोगों के प्रति है।

Open in App
ठळक मुद्देसम्मेलन में शामिल उद्यमियों से गडकरी ने निडर होकर उनके कारोबार का विस्तार करने की बात की।वह इस बात पर भी बोले कि किस तरह सरकारी अधिकारियों द्वारा कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है।

लाल फीताशाही पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कुछ अधिकारियों को आगाह किया कि यदि चंद मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो वह लोगों से कहेंगे कि “धुलाई करो”। केंद्रीय मंत्री एमएसएमई सेक्टर में काम कर रहे संघ से जुड़े संगठन लघु उद्योग भारती के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। गडकरी के पास सड़क परिवहन, सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी है।सम्मेलन में शामिल उद्यमियों से गडकरी ने निडर होकर उनके कारोबार का विस्तार करने की बात की। वह इस बात पर भी बोले कि किस तरह सरकारी अधिकारियों द्वारा कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है। नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, “हमारे यहां लाल फीताशाही क्यों है, क्यों ये निरीक्षक आते हैं और ‘हफ्ता’ लेते हैं। मैंने उन्हें उनके मुंह पर कहा, आप (सरकारी) नौकर हैं, मैं लोगों द्वारा निर्वाचित हूं। मेरी जवाबदेही लोगों के प्रति है। अगर आप चोरी करेंगे, मैं कहूंगा कि आप चोर हैं।”उन्होंने कहा, “आज मैंने यहां आरटीओ दफ्तर में एक बैठक की। निदेशक और परिवहन आयुक्त ने इसमें हिस्सा लिया।” गडकरी ने कहा, “मैंने उन्हें बताया, आप इस समस्या को आठ दिनों में सुलझाइये, अन्यथा मैं लोगों से कहूंगा कि धुलाई करो। मेरे गुरु में मुझे यह सिखाया। ऐसी व्यवस्था को परे हटाओ जो न्याय न देती हो।” अपने मुखर बयानों के लिये चर्चा में रहने वाले मंत्री ने यह नहीं बताया कि वह किस समस्या के संदर्भ में यह बात कह रहे थे।

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए