लाइव न्यूज़ :

Asian Champions Trophy: भारत ने कोरिया को 4-1 से दी मात, अब फाइनल में चीन से करेगी दो-दो हाथ

By आकाश चौरसिया | Updated: September 16, 2024 17:37 IST

Asian Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को कड़े मुकाबले में चित कर 4-1 से फाइनल में प्रवेश करने से नाकाम कर दिया। इसी के साथ इंडिया टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई और अब उसका मुकाबला चीन से होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देAsian Champions Trophy: भारत ने 4-1 से दक्षिण कोरिया को हरायाAsian Champions Trophy: इसी के साथ इंडिया पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंचीAsian Champions Trophy: और अब उसका मुकाबला चीन से होने जा रहा है

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। इसी के साथ टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर गई, जहां इसका मुकाबला चीन से होने जा रहा है। दूसरी तरफ चीन ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। चैंपियंस ट्रॉफी के आज के कड़े मुकाबले के पहले क्वार्टर में उत्तम सिंह और दूसरे में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। भारत इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया को दूसरी बार हराने में सफल रहा।

भारत और साउथ कोरिया के सेमीफाइनल के चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। इसके साथ ही भारत ने मुकाबले को 4-1 से अपने नाम किया। इस जीत ने भारत को फाइनल में पहुंचा दिया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो गोल किए। मैच के 13वें मिनट में उत्तम सिंह ने भारत का खाता खोला था। इसके अलावा जर्मनप्रीत सिंह ने भी गोल किया। साउथ कोरिया के लिए जिहुन यांग ने एकमात्र गोल दागा।

भारत ने इस सेमीफाइनल के तीसरे क्वार्टर के आखिरी सेकंड में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपना चौथा गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन शॉट लगाया और गेंद सीधे नेट में डाल दी। टूर्नामेंट में यह भारतीय कप्तान का 7वां गोल है। भारत ने 4-1 से कोरिया को परास्त कर दिया है। 

दूसरी तरफ तीसरा क्वार्टर शुरू होने ही भारत ने अटैक किया। जर्मनप्रीत सिंह ने भारत की तरफ से गोल दागा। उनका फील्ड गोल काफी ताकतवर था और इसी के साथ कोरियन गोलकीपर को सोचने तक का मौका नहीं मिला। लेकिन, इसके तुरंत बाद दक्षिण कोरिया ने भी वापसी कर ली। पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर मुकाबले का स्कोर 3-1 कर दिया।

टॅग्स :हॉकी इंडियादक्षिण कोरियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी