लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: वीरता और साहस को सलाम, घायल एएसआई हरजीत सिंह को प्रोन्नत कर एसआई बनाया गया, हमले में कट गया था हाथ

By भाषा | Updated: April 17, 2020 14:21 IST

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा करने के बाद हरजीत सिंह को प्रमोट करने और तीन पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिहंगों के हमले में पचास वर्षीय एएसआई हरजीत सिंह का हाथ तलवार से काट दिया गया था। डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के बाद उनका हाथ जोड़ दिया और वह अभी पीजीआईएमईआर अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब के पटियाला में निहंगों के हमले में घायल सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को उनके अनुकरणीय साहस के मद्देनजर प्रोन्नत कर उप निरीक्षक (एसआई) पद पर प्रोन्नत किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। निहंगों के हमले में पचास वर्षीय एएसआई हरजीत सिंह का हाथ तलवार से काट दिया गया था। डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के बाद उनका हाथ जोड़ दिया और वह अभी पीजीआईएमईआर अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उस हमले में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे और उन्हें भी पुरस्कृत किया गया है।

उन पुलिसकर्मियों में निरीक्षक बिक्कर सिंह, एएसआई रघबीर सिंह और राज सिंह शामिल हैं। उन्हें प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह फैसला मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ विमर्श करने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने किया। निर्धारित मानदंडों से हटते हुए गुप्ता ने मंडी बोर्ड के एक अधिकारी यदविंदर सिंह को भी प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपंजाबअमरिंदर सिंहकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी