लाइव न्यूज़ :

अष्टमुडी झील प्रदूषण: केरल उच्च न्यायालय ने परिवहन विभाग, कोल्लम निकाय से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:24 IST

Open in App

कोच्चि, तीन अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने अष्टमुडी झील के नाली और ठोस अपशिष्ट के भंडार स्थल में तब्दील होने के मुद्दे पर एक जनहित याचिका पर परिवहन विभाग, कोल्लम के जिला पंचायत और वहां के नगर निकाय से जवाब तलब किया है।

उच्च न्यायालय ने केरल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (केएलएसए) की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप की जांच के लिए राज्य के परिवहन विभाग, कोल्लम के जिला पंचायत और निकाय को जनहित याचिका में वादी बनाया है और उन्हें नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि आसपास के क्षेत्रों की नाली का कचरा गिरने से झील की हालत “बेहद दयनीय” है। केएलएसए के सदस्य सचिव और जिला न्यायाधीश के टी निसार अहमद ने उच्च न्यायालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अष्टमुडी झील में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उचित उपाय करना जरूरी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आसपास के आवासीय क्षेत्रों और सरकारी प्रतिष्ठानों की नालियों का पानी झील में गिरना झील में प्रदूषण का मुख्य कारण है और इससे उसके विशिष्ट आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र को स्थायी नुकसान होने का खतरा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कथित तौर पर कोल्लम नगर निकाय के प्रबंधन वाले कुछ बूचड़खानों से निकलने वाला अपशिष्ट जल अष्टमुडी झील में गिरता है। केएलएसए ने यह भी कहा कि क्षेत्र में तीन ‘सीवेज ट्रीटमेंट’ संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी कोई काम नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर