Ashok Tanwar Harayan Politics News: कांग्रेस, टीएमसी और आप के बाद भाजपा में शामिल होंगे तंवर!, लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2024 13:31 IST2024-01-20T10:51:31+5:302024-01-20T13:31:14+5:30

Ashok Tanwar Harayan Politics News: दलित समुदाय के नेता अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और एक समय उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

Ashok Tanwar Harayan Politics News Ashok Tanwar will join BJP after Congress, TMC and AAP Shock Aam Aadmi Party before Lok Sabha and Assembly elections 2024 | Ashok Tanwar Harayan Politics News: कांग्रेस, टीएमसी और आप के बाद भाजपा में शामिल होंगे तंवर!, लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका

file photo

Highlights2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी।अप्रैल 2022 में आप में शामिल हुए थे। दो बार के विधायक बंता राम बाल्मीकि भाजपा में शामिल हो गए।

Ashok Tanwar Harayan Politics News: लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई को एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर भाजपा में शामिल होंगे। दलित समुदाय के नेता तंवर हरियाणाकांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और एक समय उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद हिसार से पूर्व सांसद तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। 'आप' में शामिल होने से पहले तंवर कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में थे। तंवर अप्रैल 2022 में आप में शामिल हुए थे। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बीच लोकसभा के पूर्व सदस्य ने अपनी एक पार्टी भी बनाई थी और कुछ समय के लिए वह तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि तंवर के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।

तंवर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया। भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से राज्य में उसके वोटों को एकजुट करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में जाटों का बहुल है और अधिकांश हिस्सों में उनका झुकाव कांग्रेस की ओर है।

इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। हरियाणा में भाजपा 2014 से सत्ता में है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सत्ता में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई को एक और झटका लगा, जब उपाध्यक्ष और दो बार के विधायक बंता राम बाल्मीकि भाजपा में शामिल हो गए।

बाल्मीकि को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका देते हुए 'आप' के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने ‘कांग्रेस के साथ मेलजोल’ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में तंवर ने कहा, ''वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस के साथ आपके मेलजोल को देखते हुए मेरी नैतिकता मुझे आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में बने रहने की अनुमति नहीं देती।'' उन्होंने कहा, ''इसलिए, कृपया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी जिम्मेदारियों से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।''

तंवर ने कहा कि वह 'भारत', हरियाणा और इसके लोगों की भलाई के लिए काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ''इस देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में और छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति में रहने की वजह से मैंने हमेशा सबसे पहले हमारे संविधान, देश और इसके लोगों में विश्वास किया है।''

तंवर का इस्तीफा हरियाणा में 'आप' के लिए एक और तगड़ा झटका है क्योंकि पार्टी के दो वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और राज्य इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने पिछले महीने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आप, कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए हाथ मिलाया, बाल्मीकि आप, जेजेपी और कांग्रेस के कई नेताओं में से एक थे जो बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले AAP के लिए बड़ा झटका है। हरियाणा में आप की प्रचार समिति के पूर्व अध्यक्ष तंवर ने केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में अपनी नैतिकता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ केजरीवाल के जुड़ाव का हवाला दिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आप और कांग्रेस ने मिलाया है।

English summary :
Ashok Tanwar Harayan Politics News Ashok Tanwar will join BJP after Congress, TMC and AAP Shock Aam Aadmi Party before Lok Sabha and Assembly elections 2024


Web Title: Ashok Tanwar Harayan Politics News Ashok Tanwar will join BJP after Congress, TMC and AAP Shock Aam Aadmi Party before Lok Sabha and Assembly elections 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे