लाइव न्यूज़ :

सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर अशोक गहलोत ने BJP पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी हैं RSS प्रचारक

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2022 12:34 IST

भाजपा पर हमला करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि यह समझना होगा कि सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं से किस राजनीतिक दल को फायदा हो रहा है। दंगा मामलों की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दंगों में शामिल नहीं है। हाल ही में राजस्थान में जोधपुर और करौली में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं देखी गईं। 

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की राय और विचारधारा एक जैसी है तो दोनों पार्टियों का विलय क्यों नहीं हो जाता।उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रचारक इस देश का पीएम है। 

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धर्म पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति देश के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रचारक इस देश का पीएम है। 

गहलोत ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की राय और विचारधारा एक जैसी है तो दोनों पार्टियों का विलय क्यों नहीं हो जाता। गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उनके अनुरोध के बावजूद राजस्थान में दंगों के मामलों की जांच का आदेश नहीं देने के लिए भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "वह (शाह) दंगों के मामलों की जांच का आदेश देने का साहस क्यों नहीं दिखाते हैं ताकि भविष्य में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को रोका जा सके।" राजस्थान के सीएम ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी (हाल के दंगों के मामलों में) आरएसएस और भाजपा से हैं, इटली से नहीं।

भाजपा पर हमला करते हुए गहलोत ने कहा कि यह समझना होगा कि सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं से किस राजनीतिक दल को फायदा हो रहा है। दंगा मामलों की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दंगों में शामिल नहीं है। हाल ही में राजस्थान में जोधपुर और करौली में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं देखी गईं। 

गहलोत के गृहनगर जोधपुर में भी ईद से कुछ घंटे पहले हिंसा हुई। जालोरी गेट सर्कल पर इस्लामिक झंडे लगाने को लेकर जोधुर में हिंसा भड़क गई। गहलोत ने अमित शाह से ऐसी समितियों का गठन करने को कहा जिनकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश कर सकते हैं, जो रामनवमी, जनुमान जयंती के जुलूसों के दौरान करौली, जोधपुर और अन्य राज्यों में हुई हिंसा की जांच कर सकें। 

बताते चलें कि रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर कई राज्यों से सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और कर्नाटक से हिंसा और आगजनी की कई घटनाएं सामने आई हैं।5 मई को भाजपा ने अपनी 'हुंकार रैली' का आयोजन किया और राजस्थान में गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर सांप्रदायिक हिंसा सहित कई मुद्दों पर हमला किया।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसनरेंद्र मोदीआरएसएसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील