लाइव न्यूज़ :

"अशोक गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट, हर दिन सामने आ रहे हैं घोटाले", केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 14, 2023 10:38 IST

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को सबसे भ्रष्ट बताते हुए बेहद तीखा हमला किया है। जोशी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार मौजूदा वक्त में अन्य राज्य सरकारों के मुकाबले "सबसे भ्रष्ट" है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने अशोक गहलोत सरकार पर किया हमला अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार मौजूदा वक्त में अन्य राज्य सरकारों के मुकाबले "सबसे भ्रष्ट" हैराजस्थान में अपराध अपने चरम पर है, बलात्कार जैसे जघन्य मामलों में भी यह शीर्ष पर है

जयपुर: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को सबसे भ्रष्ट बताते हुए बेहद तीखा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत की चल रही कांग्रेस सरकार मौजूदा वक्त में अन्य राज्य सरकारों के मुकाबले "सबसे भ्रष्ट" है।

राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच दावा किया है कि अशोक गहलोती अगुवाई में चल रही कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की पराकाष्टा को पार कर दिया है। यही कारण है कि अब धीरे-धीरे भ्रष्ट शासन से पर्दा उठता जा रहा है और हर दिन तरह-तरह के घोटाले जनता के सामने आ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि देश में दर्ज हो रहे अत्याचार और हत्या के कुल मामलों में सोलह फीसदी मामले अकेले राजस्थान से हैं। भाजपा नेता जोशी इस समय जयपुर में हैं और वो वहां पर इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रह्लाद जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा , "राजस्थान सरकार इस देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यहां अपराध अपने चरम पर है और बलात्कार जैसे जघन्य मामलों में भी राजस्थान शीर्ष पर है। सरकारी करप्शन की बात करें तो यह उसी बात से पता चल जाता है कि यहां पर भर्ती परीक्षा के पेपर एक, दो बार नहीं बल्कि 16 से अधिक बार लीक हो चुके हैं।"

गहलोत सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहद कड़वी सच्चाई है कि राजस्थान में सारे विकास कार्य ठप हो गए हैं। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पसरा पड़ा है और इस बात को यहं की जनता भी बखूबी समझ रही है। इसलिए जनता की भी बेहद तीव्र इच्छा है कि राज्य में भाजपा की सरकार होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीधे निशाने पर लेचे हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा,"अगर सूबे के विकास की इतनी ही चिंता होती तो मुख्यमंत्री गहलोत गरीबों का भला अब नहीं बल्कि साढ़े चार साल से कर रहे होते। भाजपा का कार्यकर्ताओं बेहद उत्साह में हैं और उसे पूरा विश्वास है कि पार्टी अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार को हराते हुए राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Prahlad Joshiअशोक गहलोतकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?