लाइव न्यूज़ :

राजस्थान बजटः सीएम गहलोत ने इसमें भी केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: February 21, 2020 06:24 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में दूसरा बजट वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विधानसभा में पेश किया, जो सात संकल्पों पर आधारित है. उन्होंने करीब पौने दो घंटे बजट भाषण पढ़ा और इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

Open in App
ठळक मुद्देबजट भाषण की शुरुआत में सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं तो बताई, लेकिन साथ ही आर्थिक मंदी का जिक्र करते हुए कहा कि- देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर रही है. सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि बजट में हमने कोशिश की है कि विकास की राह बाधित नहीं हो.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विधानसभा में राज्य बजट पेश किया, जिसमें विभिन्न घोषणाएं तो हैं, लेकिन केन्द्र सरकार पर निशाना भी साधा गया है.सीएम गहलोत का बजट पेश करते हुए यह कहना था कि- राज्य की मालीहालत बहुत हद तक केंद्र की नीतिओं पर निर्भर है.

बजट भाषण की शुरुआत में सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं तो बताई, लेकिन साथ ही आर्थिक मंदी का जिक्र करते हुए कहा कि- देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर रही है. हमारी राशि में कटौती की जा रही है. केंद्र सरकार एयर इंडिया, बीपीसीएल और एलआईसी में हिस्सेदारी कम करके घाटा कम कर रही है, जबकि प्रदेश के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है.

हालांकि, सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि बजट में हमने कोशिश की है कि विकास की राह बाधित नहीं हो.उन्होंने बीजेपी के वोट बैंक में दरार डालने वाली घोषणा भी की है कि- प्रदेश में राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड का गठन होगा. यह बोर्ड आर्थिक रूप से पिछड़ों के कल्याण के लिए काम करेगा.

इतना ही नहीं, सीएम गहलोत ने पालनहार योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान तो किया ही, प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर छात्रावास खोलने की बात भी कही है. उन्होंने अपने बजट में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं. स्कूलों में शनिवार को नो बैग-डे की घोषणा की, जिसके तहत शनिवार को स्कूलों में पढ़ाई की जगह पाठ्योत्तर गतिविधियां होंगी.

किसानों के लिए उन्होंने फेजवार सभी जिलों में दिन में बिजली देने की घोषणा की, इसके लिए अलग-अलग क्षमता के नए ग्रिड सब स्टेशन बनाए जाएंगे. बजट के अनुसार 3 साल में 2000 करोड़ रुपए खर्च करके प्रदेश भर में दिन के ब्लॉक में किसानों को बिजली दी जाएगी.

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया