लाइव न्यूज़ :

आशीर्वाद रैलियों से लोगों की जान को खतरा: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:43 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बावजूद आयोजित की जा रहीं ''आशीर्वाद'' रैलियां लोगों की जान को खतरे में डाल रही हैं। ठाणे में डिजिटल माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ''इन लोगों को इस बात की परवाह नहीं है कि ऐसी रैलियों के कारण कुछ लोग मर जाते हैं।'' भाजपा के नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों ने हाल में लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए ''जन आशीर्वाद'' रैलियों का आयोजन किया है।शिवेसना प्रमुख ठाकरे ने कहा, “कोविड ​​​​-19 की तीसरी लहर का खतरा है लेकिन कुछ लोग अभी भी 'आशीर्वाद' रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। वे लोगों से आशीर्वाद नहीं मांग रहे हैं, बल्कि लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि जब शिवसेना का गठन हुआ था तो यह घोषणा की गई थी कि पार्टी 80 प्रतिशत सामाजिक कार्य और 20 प्रतिशत राजनीति करेगी।ठाकरे ने कहा, “लेकिन आज देश में ऐसी पार्टियां हैं, जो शत-प्रतिशत राजनीति कर रहीं हैं। वे ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते जिससे लोगों को फायदा हो लेकिन वे रैलियां और कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा हो।'' ठाकरे ने कहा, ''इन लोगों को इस बात की परवाह नहीं है कि इस तरह की रैलियों के कारण कुछ लोग मर जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?