लाइव न्यूज़ :

राजस्थान प्रशासनिक सेवाः जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाई, 2 बच्चों की परवरिश कर आरएएस अधिकारी बनीं आशा कंडारा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 15, 2021 17:39 IST

जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली आशा कंडारा ने इतिहास रच दिया है। आठ साल पहले पति से घरेलू विवाद के बाद तलाक हो गया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे2 बच्चों को पालन-पोषण करते हुए झंडा लहरा दिया। आरएएस परीक्षा-2018 के परिणामों में आशा ने 728वीं रैंक प्राप्त की है।परीक्षा के 12 दिन बाद ही उसकी नियुक्ति सफाई कर्मचारी के पद पर हुई थी।

जयपुरः राजस्थान प्रशासनिक सेवा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मेहनत और लगन के बल पर कई छात्रों ने मुकाम हासिल किया है। 

कई अभ्यर्थियों ने परचम लहराया है। कई एक-दूसरे के प्रेरणास्रोत बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली आशा कंडारा ने इतिहास रच दिया है। आठ साल पहले पति से घरेलू विवाद के बाद तलाक हो गया था। 

लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। 2 बच्चों को पालन-पोषण करते हुए झंडा लहरा दिया। जोधपुर नगर निगम में कार्यरत आशा ने आरएएस अधिकारी बनकर दिखा दिया। मंगलवार रात को घोषित किए आरएएस परीक्षा-2018 के परिणामों में आशा ने 728वीं रैंक प्राप्त की है।

परीक्षा के 12 दिन बाद ही उसकी नियुक्ति सफाई कर्मचारी के पद पर हुई थी। इस दौरान सड़क पर झाड़ू लगाई और हिम्मत नहीं हारी। इससे पहले आशा ने ग्रेजुएशन भी पास कर दिखाया था। आशा अपनी सफलता पर खुश हैं। वह आगे कहती हैं कि अपने बच्चों को आईएएस अधिकारी बनाना है। 

आशा कंडारा के पिता राजेंद्र कंडारा अकाउंटेंट सेवा से रिटायर हो चुके हैं। पिता ने कहा कि बेटी ने दिन-रात मेहनत की। ऑनलाइन क्लॉस भी की। इसके अलावा काम के प्रति कभी लापरवाही नहीं की। अगस्त में प्री पास करते ही मेंस परीक्षा में लग गई।

दो बच्‍चों की जिम्‍मेदारी रखने वालीं आशा ने कभी पढ़ाई करना नहीं छोड़ा। वह दिन में जोधपुर की सड़कों पर सफाई का काम करतीं और वक्‍त मिलने पर पढ़ाई करतीं, अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह मेहनत करती रहीं।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान सरकारराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील