आसाराम से लेकर राम रहीम तक, जानिए विवादित बाबाओं की पूरी कहानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 25, 2018 11:19 AM2018-04-25T11:19:54+5:302018-04-25T15:29:33+5:30

आसाराम से पहले कई बाबाओं ने कोर्ट के चक्कर काटे हैं। आसाराम से पहले भी कई बाबाओं पर गंभीर आरोप लग चुके हैं।

asaram bapu case verdict today other saints who got in to controversy | आसाराम से लेकर राम रहीम तक, जानिए विवादित बाबाओं की पूरी कहानी

आसाराम से लेकर राम रहीम तक, जानिए विवादित बाबाओं की पूरी कहानी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: आसाराम बापू पिछले कई दिनों से जेल की हवा खा रहे हैं। ऐसे में आज का दिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है। आखिरकार फैसले की घड़ी आ ही गई है कोर्ट ने उनको दोषी करार दिया है और अब उनकी सजा का ऐलान होना बाकी है। आसाराम पर जोधपुर की एक कोर्ट फैसला सुनाया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बाबा या संत पर इस तरह के आरोप लगे हों और वह कोर्ट तक पहुंचा हो। इससे पहले कई बाबाओं ने कोर्ट के चक्कर काटे हैं। आसाराम से पहले भी कई बाबाओं पर गंभीर आरोप लग चुके हैं।

बाबा राम रहीम

2017 में कोर्ट की ओर से सजा मिलने के बाद से इन दिनों गुरमीत राम रहीम भी इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं। अपने ही डेरे की दो साध्वियों के साथ उन पर रेप का आरोप लगा था। 2009-10 में पीड़िताओं ने राम रहीन के खिलाफ अपना बयान दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया था कि राम रहीम उनका और डेरे की अन्य महिलाओं का अपनी गुफा में रेप किया करता था। जिसके बाद 2017 में  हरियाणा की व‍िशेष सीबीआई अदालत ने आश्रम की दो साध्‍वयों से बलात्‍कार के मामले में उसे 10-10 साल जेल की सुजा सुनाई है।

Live: आसाराम ने किया था नाबालिग से रेप, जोधपुर कोर्ट ने दिया दोषी करार

संत रामपाल

संत रामपाल इन दिनों जेल में हैं। वैसे तो उन पर रेप, गर्भपात जैसे कई गंभीर आरोप हैं। लेकिन वह इन दिनों जेल में देशद्रोह के आरोप में बंद हैं। संत बनने से पहले वह एक सरकारी विभाग में इंजीनियर के पद पर थे। नौकरी के कुछ सालों बाद उन्होंने सत्संग की तरफ मोह किया और खुद का आश्रम बसाया, जिसे सतलोक नाम दिया गया। इतना ही नहीं जब इसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश रही थी तब उनके आश्रम से  गर्भपात सेंटर सहित नशीली दवाइयां और कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं, जिसके बाद से उनकों विवादों ने और घेरा है।

नित्यानंद स्वामी

स्‍वामी नित्‍यानंद की गिनती दक्ष‍िण भारत के मशहूर गुरुओं में होती थी। लेकिन उन्होंने भी जेल की हवा खाई है। उनकी एक सेक्स सीडी सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। दरअसल एक अभिनेत्री के साथ की उनरी शारीरिक संबंध बनाते हुए की सीडी वायरल हुई थी। हांलाकि उन्होंने इसको खुद के खुलाफ एक साजिश बताया था।लेकिन मामला बढ़ने के बाद इस सीडी की फॉरेंसिक लैब में हुई जांच हुई और सीडी को सही पाया गया। जिसके बाद उनके आश्रम में छापे मारे गए जहां कई तरह की अश्लील चीजें प्राप्त होने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उन्हें बेल मिल गई।

जानिए असुमल कैसे बने आसाराम बापू, पढ़ें अब तक का पूरा सफर

राजीव रंजन द्विवेदी उर्फ भीमानंद

राजीव रंजन द्विवेदी उर्फ भीमानंद को उनके भक्त  'महाराज चित्रकूट वाले' से पुकारते हैं और यही उनकी अब पहचान भी हो गई है। उनको भी सेक्स ने भी विवाद ने घेरा था। भीमानंद के ऊपर आश्रम में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। जिसके बाद 2010 नें दिल्ली की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बाद में पूरी जांच में खुलासा हुआ था कि बाबा के आश्रम में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलता है। उनके सेक्स रैकेट में 600 के करीब हाई प्रोफाइल लड़कियां शामिल थीं। 

स्‍वामी प्रेमानंद 

स्‍वामी प्रेमानंद को भी बलात्कार के आरोप ने घेरा था। उनके भक्तों का मानना है कि उनका चेहरा काफी कुछ सत्‍य साईं बाबा से मिलता था जिस कारण से वह उनकी उनका रूप ही मान के प्रेम करते थे। उनको 13 लड़कियों के साथ रेप के आरोप में दोषी पाया गया था। इतना ही नहीं वह भक्तों को लुभाने के लिए 
 अपने पेट से शिवलिंग भी निकालकर दिखाते थे और उनके चाहने वाले उनको साक्षात भगवान मानते थे।

आसाराम बापू

साल 2013 में शाहजहांपुर की 16 वर्षीय लड़की ने आसाराम पर उनके जोधपुर आश्रम में बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया था। यह मामला दिल्ली के कमला मार्केट थाने में दर्ज कराया गया था, जिसे बाद में जोधपुर स्थानांतरित कर दिया गया। आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त 2013 को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में बंद हैं। आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान और गुजरात में दर्ज मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया था। सूरत में भी दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर बंधक बनाने और रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।        

आसाराम बापू को 25 अप्रैल को जोधपुर की एससी-एसटी अदालत ने नाबालिग के संग बलात्कार के लिए उम्रकैद की सजा सुनायी है। आसाराम के अलावा शिल्पी और शरद को बलात्कार के लिए 20-20 साल जेल की सजा सुनायी है। अदालत ने सभी आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है।

Web Title: asaram bapu case verdict today other saints who got in to controversy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे