लाइव न्यूज़ :

TMC मेयर जे तिवारी ने मंत्री बाबुल सुप्रियो को बताया बीजेपी का बंदर, बोले-तुम्हें पकड़ने के लिए तैयार है पिंजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 12:34 IST

आसनसोल नगर निगम इलाके में विकास के राजनीतिकरण और सरकारी योजनाओं में कट मनी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और बीजेपी का नगर निगम मुख्यालय घेराव शुक्रवार को ही पुलिस के साथ संघर्ष में बदल गया।

Open in App

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं के बीच आसनसोल में आज झड़प हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

वहीं इस पूरे मामले में आसनसोल के मेयर और टीएमसी नेता जे तिवारी ने कहा कि वे हमला करने के इरादे से आए थे लेकिन म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का गेट भी नहीं छू सके।

बाबुल सुप्रियो पर निशाना साधते हुए जे तिवारी ने कहा कि- बाबुल सुप्रियो यदि तुम बीजेपी के बंदर हो तो हमारे पर आसनसोल में तुम्हारे लिए पिंजरा तैयार है। हमारे पास तुम्हारे जैसे बंदरों को पिंजरे में बंद करने की क्षमता है।   

आसनसोल नगर निगम कार्यालय के बाहर 'कट मनी' के विरोध में कल से ही प्रदर्शन चल रहा था। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और बीजेपी का नगर निगम मुख्यालय घेराव शुक्रवार को ही पुलिस के साथ संघर्ष में बदल गया।  संगठन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पुलिस की बैरिकेड तोड़ दी। पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ने का प्रयास किया, तो कार्यकर्ताओं ने भारी पथराव किया और पुलिस को पीछे खदेड़ दिया। बाद में दर्जनों आंसू गैस और लाठी चार्ज का प्रयोग कर पुलिस बल ने उन्हें इलाके से खदेड़ा। इस पूरे मामले में 13 बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालबाबुल सुप्रियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया