लाइव न्यूज़ :

Asaduddin Owaisi Vs Navneet Rana: 'मेरा छोटा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है उसे नहीं तो... कह दूं कल से शुरू करो बैटिंग', असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 10, 2024 11:15 IST

Asaduddin Owaisi Vs Navneet Rana: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बीजेपी नेता नवनीत राणा को टारगेट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बीजेपी नेता नवनीत राणा को टारगेट कियाओवैसी ने नवनीत के 15 सेकंड वाले बयान पर कहा, क्या मैं मुर्गी का बच्चा हूंओवैसी ने आगे कहा कि मेरा छोटा भाई तोप है, मैंने उसे रोक रखा है

Asaduddin Owaisi Vs Navneet Rana: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बीजेपी नेता नवनीत राणा को टारगेट किया है। ओवैसी ने नवनीत के 15 सेकंड वाले बयान पर कहा कि क्या है यह 15 सेकंड। क्या मैं मुर्गी का बच्चा हूं। मुझे बताओ किधर आना है।

ओवैसी ने आगे कहा कि मुझे किधर आना है, इसके लिए तुम अपने दिल्ली वाले पापा से पूछकर बताओ। घर आना है या फिर ऑफिस आना है। ओवैसी ने आगे कहा कि मेरा छोटा भाई तोप है। मैंने उसे रोक रखा है। वह किसी की नहीं सुनने वाला है। क्या उसे मैं कह दूं कि कल से बैटिंग शुरू करो। ओवैसी ने कहा कि मेरा भाई किसी के बाप की सुनने वाला नहीं है। ओवैसी ने कहा कि मैंने अब तक जैसे तैसे अपने भाई को संभाल कर रखा है। वह सालार का बेटा है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि इस तरह के बयान वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बीजेपी नेता नववनीत राणा तेलंगाना में हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के प्रचार में गई थी। वहां नवनीत राणा ने अपने संबोधन में कहा कि तुम 15 मिनट की बात करते हो, अरे तुम बस 15 सेकंड के लिए ही पुलिस हटा लो, छोटा भाई - बड़ा भाई किधर से आया और किधर को गया पता नही चलेगा।

इस बयान के बाद नवनीत राणा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इधर, नवनीत के बयान के बाद बीते दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं मोदी जी से कह रहा हूं कि 15 सेकंड दीजिए। 15 सेकंड नहीं बल्कि 1 घंटा दीजिए। हम डरे हुए नहीं हैं, हम भी देखना चाहते हैं कि आपमें कितनी इंसानियत बची है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमनवनीत राणालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?