लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार पर हमलावर हुए असदुद्दीन ओवैसी, कहा- सरकार को हमें बताना चाहिए कि वे चीन पर क्या निर्णय ले रहे

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 19, 2022 17:47 IST

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की कि संसद में भारत-चीन झड़प पर बहस होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने यह कहकर देश को गुमराह किया है कि हमारे क्षेत्र में कोई नहीं घुसा है।उन्होंने कहा कि ऐसी सैटेलाइट तस्वीरें हैं जो दिखाती हैं कि चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया है।उन्होंने पूछा कि वे हमारी जमीन हड़पते रहेंगे फिर भी उनके साथ व्यापार असंतुलन बना रहेगा?

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हालिया झड़प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने यह कहकर देश को गुमराह किया है कि हमारे क्षेत्र में कोई नहीं घुसा है।

एआईएमआईएम अध्यक्ष समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने ये कहकर देश को गुमराह किया कि हमारे क्षेत्र में कोई नहीं आया है। ऐसी सैटेलाइट तस्वीरें हैं जो दिखाती हैं कि चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया है। वे हमारी जमीन हड़पते रहेंगे फिर भी उनके साथ व्यापार असंतुलन बना रहेगा?"

ओवैसी ने कहा, "सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए या संसद में बहस करनी चाहिए और हमें बताना चाहिए कि वे चीन पर क्या निर्णय ले रहे हैं। यदि सरकार राजनीतिक नेतृत्व दिखाती है तो पूरा देश उनका समर्थन करेगा। सेना बहुत शक्तिशाली है लेकिन सरकार बहुत कमजोर है और चीन से डरती है।" बताते चलें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी पक्ष को घर भेजने का करारा जवाब दिया था।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीभारतचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो