लाइव न्यूज़ :

'हिंदुओं को सत्ता में लाना है...', राहुल गांधी के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- यही है 2021 का धर्मनिरपेक्ष एजेंडा!

By विनीत कुमार | Updated: December 12, 2021 18:21 IST

राहुल गांधी के जयपुर में एक रैली में दिए बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है। राहुल ने कहा हिंदू और हिंदुत्ववादियों में फर्क करते हुए कहा था कि देश हिंदुओं का है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुओं को सत्ता में लाने और भारत को हिंदुओं का बताने पर भड़के असद्दुद्दीन ओवैसी।राहुल गांधी ने जयपुर में कांग्रेस की रैली में हिंदुत्ववादी और हिंदुओं में फर्क बताते हुए कहा था कि देश हिंदुओं का है।ओवैसी ने आरोप लगाया कि राहुलऔर कांग्रेस ने हिंदुत्व के लिए जमीन तैयार किया और अब फसल काटने की कोशिश कर रहे है।

नई दिल्ली: जयपुर में आयोजित कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ महारैली' में राहुल गांधी के 'हिंदुओ में सत्ता में लाने' के बयान पर असद्दुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया कि राहुलऔर कांग्रेस ने हिंदुत्व के लिए जमीन तैयार किया और अब वे इस बहुसंख्यकवाद की फसल काटने की कोशिश कर रहे है।

ओवैसी ने ट्वीट किया, 'हिंदुओं को सत्ता में वापस लाना है, ये 2021 का सेकुलर एजेंडा है। वाह! भारत सभी भारतीयों का है। केवल हिंदुओं का नहीं है। भारत सभी तरह की आस्थाओं को मानने वाले लोगों का है और उनका भी, जिनकी किसी में आस्था नहीं है।'

हिंदु और हिंदुत्ववादी का फर्क बताते-बताते क्या बोले राहुल

दरअसल, राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर में कांग्रेस की रैली में कहा कि वे हिंदू हैं पर हिंदुत्ववादी नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतवर्ष हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं।

हिंदू और हिंदुत्ववाद को दो अलग अलग शब्द बताते हुए राहुल ने कहा कि जिस तरह से दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है।

राहुल ने कहा, 'आज भारतीय राजनीति में दो दुनिया- हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच मुकाबला है। दोनों शब्दों के अलग-अलग मतलब हैं। मैं हिंदू हूं पर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे पर नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी था।'

'हिंदुत्वादियों को हटाकर हिंदुओं को सत्ता में लाना है'

राहुल ने कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, पिस जाए, हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्याग्रह का है। महात्मा गांधी ने आत्मकथा लिखी, पूरी जिंदगी उन्होंने सत्य को समझने के लिए बिता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी।'

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता पाने के लिए लगाता है। उसे बस सत्ता चाहिए और वह इसके लिए कुछ भी कर सकता है। उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं 'सत्ताग्रह' है।'

भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि हिंदुत्ववादी हर हाल में सत्ता चाहते हैं और वे 2014 से सत्ता में हैं। राहुल ने कहा, 'हमें इन हिंदुत्ववादियों को सत्ता से उखाड़ फेंकने और हिंदूओं को वापस सत्ता में लाने की जरूरत है।' राहुल ने कहा, 'हिंदू कौन है? वह शख्स को सभी का सम्मान करता है। किसी से नहीं डरता है और हर धर्म का सम्मान करता है।'

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीराहुल गांधीकांग्रेसएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे