लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "पसमांदा मुसलमानों से मोहब्बत जताने वाली मोदी सरकार ने कोर्ट में कहा भारतीय मुसलमान-ईसाई ‘विदेशी’हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 11, 2022 14:21 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में 1950 के अनुसूचित जाति आदेश के हवाले से मुसलमान और ईसाइ दलितों को अनूसुचित जाति की श्रेणी से बाहर रखने की दलील पर कठोर प्रहार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने एससी आरक्षण में मुस्लिमों और ईसाईयों के न शामिल किये जाने का मुद्दा उठायाअसदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उठाये गये पसमांदा मुसलमानों के मुद्दे पर उन्हें घेरामोदी सरकार पसमांदा मुसलमानों से मोहब्बत के दावे करती है, दूसरी ओर उन्हें लिस्ट से महदूद रखती है

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में 1950 के अनुसूचित जाति आदेश के हवाले से मुसलमान और ईसाइ दलितों को अनूसुचित जाति की श्रेणी से बाहर रखने की दलील पर कठोर प्रहार किया है।

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने तेलंगान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पसंमादा मुसलमानों के मुद्दों पर चिंता व्यक्त किये जाने पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है और सवाल उठाया कि जब उन्हें पसमांदा की इतनी ही फिक्र थी, जो सुप्रीम कोर्ट में मुसलमानों और दलित ईसाई को अनुसूचित जाति में रखे जाने के लिए अपनी ओर से तर्क पेश करने चाहिए थे।

ओवासी ने ट्वीट में कहा, "1950 का अनुसूचित जाति आदेश मुसलमान और ईसाइ दलितों को एससी लिस्ट से बाहर रखता है। एक तरफ़ मोदी सरकार पसमांदा मुसलमानों से मोहब्बत के दावे करती है और दूसरी ओर उन्हें लिस्ट से महदूद रखती है। सरकार ने कोर्ट से कहा कि भारतीय मुसलमान/ईसाइ ‘विदेशी’ हैं। दिल की बात ज़ुबान पर आ ही गयी।"

इस मुद्दे को हक की लड़ाई बताते हुए असुद्दीन ओवैसी इसी ट्वीट से जुड़े अगले ट्वीट में कहते हैं, "यह आदेश न सिर्फ़ मुसलमान और ईसाई दलितों की बराबरी के हक़ का मसला है बल्कि दलितों के मज़हब की आज़ादी के हक़ के खिलाफ़ भी है।इस आदेश के ख़िलाफ़ मैंने संसद में कई बार आवाज़ उठाई है। सरकार चाहे कुछ भी कहे, हम भारतीय हैं और भारत में ही इंसाफ़ ले कर रहेंगे।"

मालूम हो कि असुद्दीन ओवैसी दलित आरक्षण में पसमांदा मुसलमानों को शामिल करने के अलावा भी अल्पख्यकों से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। बीते 19 अक्टूबर को भी एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने 15 अगस्त को गुजरात सरकार द्वारा चर्चित बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों को सजा की मियाद पूरी होने से पहले रिहा किये जाने पर पीएम मोदी द्वारा गुजरात के डिफेंस एक्सपो में दिए 'सरकार द्वारा चीता छोड़ने' बात पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था।

पीएम मोदी ने गुजरात में डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा था कि देश पहले कबूतर छोड़ा करता था। आज चीता छोड़ने का सामर्थ्य रखता है। पीएम मोदी के इस बयान पर ट्वीट करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा, ''और रेपिस्ट''।

इतना ही नहीं ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सलाह भी दी थी कि उन्हें गुजरात में बिलकिस बानो के घर जाकर मिलना चाहिए और भरोसा दिलाना चाहिए कि उनके गुनहगारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बिलकिस गैंगरेप के दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा रिहा करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दोषियो की रिहाई के संबंध में याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात सरकार से कई तीखे सवाल पूछे थे और मामले की सुनवाई को 29 नवंबर तक के टाल दिया है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएममोदी सरकारसुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया