लाइव न्यूज़ :

लो खुल गया खाता, रुझान में मनसे को 1 और ओवैसी की पार्टी AIMIM को 2 सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 11:54 IST

एग्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन की आसान जीत की संभावना जताई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का अब तक आए रुझानों में खाता भी नहीं खुला है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आरंभ हुई। राज ठाकरे की एमएनएस भी फिलहाल शून्य पर है। यानी अब तक 288 सीटों पर रुझान आ गए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और सातारा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे आरंभ हो गई। इन सीटों पर मतदान सोमवार को हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आरंभ हुई। एग्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन की आसान जीत की संभावना जताई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का अब तक आए रुझानों में खाता खुल गया है, वह 2 सीट पर आगे है। 

वहीं, राज ठाकरे की एमएनएस भी फिलहाल 1 सीट पर आगे है। यानी अब तक 288 सीटों पर रुझान आ गए हैं, मगर ओवैसी और राज ठाकरे की पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं आ पाई है। मतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गयी है। महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों के रुझान आ चुके हैं। 

इनमें से 184 पर बीजेपी और शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 87 पर लीड कर रही है। बीजेपी अपने दम पर 115 सीटों पर आगे है। जबकि शिवसेना 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना के आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

वह चुनावी मैदान में पहली बार उतरे हैं। ठाकरे (29) के सामने राकांपा के सुरेश माने हैं। लेकिन ठाकरे ने शुरुआती रुझान में 7,000 से अधिक मतों से बढ़त बना रखी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार ने बारामती सीट पर भाजपा के प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पढालकर पर 6,595 मतों से बढ़त बना रखी है।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 1,654 मतों से आगे चल रहे हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 4,844 मतों से आगे चल रहे हैं। राकांपा प्रमुख शरद पंवार के संबंधी रोहित पंवार करजात-जामखेड़ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राज्य मंत्री राम शिंदे से 3,099 मतों से आगे चल रहे हैं। 

 

टॅग्स :चुनाव आयोगअसदुद्दीन ओवैसीराज ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो