अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के तौर पर भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने में दृढ़ रहा है: श्रृंगला

By भाषा | Published: November 22, 2020 01:10 AM2020-11-22T01:10:11+5:302020-11-22T01:10:11+5:30

As a member of the international community, India has remained steadfast in ensuring the rule of law: Shringla | अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के तौर पर भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने में दृढ़ रहा है: श्रृंगला

अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के तौर पर भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने में दृढ़ रहा है: श्रृंगला

नयी दिल्ली,21 नंवबर विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने में दृढ़ रहा है और मध्यस्थता तथा इसी प्रकार के अन्य तरीकों से अंतरराष्ट्रीय विवादों को हल करने का उसका लंबा इतिहास है।

तृतीय स्थाई मध्यस्थता न्यायालय (पीसीए)-भारत संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा कि स्थापना के वक्त से ही पीसीए ने कई राजनीति रूप से महत्वपूर्ण और दिलचस्प मामलों का निपटारा किया है।

उन्होंने कहा कि यह एक प्रमुख संस्थान है और देश, देशों की संस्थाओं, अंतर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ निजी संस्थाओं की संलिप्तता वाले अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान के लिए पहली पसंद बन गया है।

श्रृंगला ने कहा,‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के रूप में भारत कानून के शासन को सुनिश्चित करने में दृढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय विवादों के सौहार्दपूर्ण हल के लिए मध्यस्थता और इस तरह के अन्य तरीकों का इस्तेमाल करने का उसका एक लंबा इतिहास रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: As a member of the international community, India has remained steadfast in ensuring the rule of law: Shringla

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे