लाइव न्यूज़ :

Aryan Mishra Murder: गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की थी हत्या, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

By आकाश चौरसिया | Updated: September 3, 2024 16:14 IST

Aryan Mishra Murder: हरियाणा के फरीबाद के रहने वाले आर्यन मिश्रा का पीछा गौरक्षकों ने 30 किलोमीटर तक किया। फिर गौ तस्कर समझकर मौत के घाट उतार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देAryan Mishra Murder: हत्या से पहले का वीडियो आया सामने Aryan Mishra Murder: दिखा कैसे 30 किमी तक गौरक्षकों ने किया पीछा Aryan Mishra Murder: यह घटना बीती 23 अगस्त को घटी थी

Aryan Mishra Murder: गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीव वीडियो सामने आ गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि किस रफ्तार से पांच गौरक्षकों की कार आर्यन की कार का पीछा करते हुए दिख रही है। हालांकि, यह घटना 23 अगस्त को हुई थी,  जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को बताया था कि हमले के लिए जिम्मेदार गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।   

गिरफ्तार हुई आरोपियों के नाम अनिल कौशिक, वरुण कृष्णा, आदेश और सौरभ हैं। सामने आई रिपोर्ट से साफ पता चल रहा है कि आर्यन मिश्रा के साथ उसके दोस्तों, शैंकी, हर्षित और दो लड़कियों भी उसके साथ थीं। गलत भ्रम के कारण गौरक्षकों के एक ग्रुप ने अपनी कार से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 किलोमीटर तक आर्यन का पीछा किया।

गौ तस्करों की तलाश करते समय, इन्होंने एक डस्टर कार देखी और आर्यन के दोस्त हर्षित को, जो गाड़ी चला रहा था, उसे रुकने के लिए कहा। हालांकि, उसने ऐसा नहीं किया क्योंकि उनके दोस्त शैंकी का किसी से झगड़ा था और उन्हें लगा कि उन्होंने उन्हें मारने के लिए गुंडे भेजे हैं। 

फिर क्या था आरोपी उनकी कार के पीछे चले गए। कार को पकड़ते ही उन्होंने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और एक गोली आर्यन (जो यात्री सीट पर था) की गर्दन के पास लगी। जब उसके दोस्त ने आखिरकार कार रोकी तो उसे फिर से गोली मार दी गई और शूटरों को लगा कि वे उन पर भी गोली चला सकते हैं। तब वे वहां से भागे और इस दौरान कार में बैठीं लड़कियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। 

दूसरी तरफ आर्यन के पिता की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है, उन्होंने कहा, मेरा बेटे का नाम आर्यन मिश्रा है, जो कक्षा 12वीं का छात्र है। लेकिन मुझे कुछ नहीं पता, फिर मुझे पता चला कि गौ तस्कर समझकर उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। साथ ही उन्होंने सवाल खड़ते हुए कहा कि उन्हें गोली चलाने का अधिकार किसने दे दिया? अगर मोदी सरकार ने ऐसा अधिकार दिया है तो क्यों? मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, सीबीआई प्रभारी ने मामले को सुलझा लिया है। 

टॅग्स :हरियाणाFaridabadHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?