लाइव न्यूज़ :

अरवलः होमवर्क न करने पर शिक्षक ने 12 वर्षीय छात्र को छड़ी से पीटना शुरू किया?, बाईं आंख में गंभीर चोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 21:55 IST

परिवार की शिकायत पर अरवल के उमैराबाद इलाके में स्थित निजी स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित का पटना के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 13 नवंबर को जब मेरे शिक्षक ने होमवर्क नहीं करने पर मुझे छड़ी से पीटना शुरू किया।बाईं आंख में गंभीर चोट लग गई। मैंने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।

अरवलः बिहार के अरवल जिले के एक स्कूल में एक शिक्षक ने होमवर्क न करने पर 12 वर्षीय एक छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित अमित राज पांचवीं कक्षा का छात्र है और उसके परिवार की शिकायत पर अरवल के उमैराबाद इलाके में स्थित निजी स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अमित का पटना के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अरवल में अमित ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया, “13 नवंबर को जब मेरे शिक्षक ने होमवर्क नहीं करने पर मुझे छड़ी से पीटना शुरू किया, तो मेरी बाईं आंख में गंभीर चोट लग गई। मैंने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।

वे मुझे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गए।” अमित के अभिभावकों ने बताया कि उनके बेटे को बेहतर इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने अमित की आंख में लगी चोट को गंभीर बताया है। अरवल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेंद्र कुमार भील ने कहा, “अमित के परिजनों ने रविवार को स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। छात्र को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।” 

टॅग्स :पटनाSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?