लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के अरविंद सावंत होंगे नई मोदी सरकार में मंत्री, अनंत गीते की लेंगे जगह

By भाषा | Updated: May 30, 2019 06:04 IST

सावंत शिवसेना के साथ पार्टी के शुरुआती दिनों से जुड़े हैं। उन्होंने महानगर टेलीफोन नेटवर्क लिमिटेड (एमटीएनएल) में 1995 तक एक इंजीनियर के तौर पर कार्य किया और 1995 में शिवसेना-भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्यपाल कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद में नामित होने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

Open in App

मुम्बई दक्षिण से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ दिलायी जाएगी। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को दी। नेता ने बुधवार को कहा कि वे अनंत गीते का स्थान लेंगे जो कि नरेंद्र मोदी नीत पूर्ववर्ती सरकार में शिवसेना के एकमात्र मंत्री थे।

गीते पिछले महीने हुए लोकसभा चुनाव में रायगढ़ से हार गए थे। 68 वर्षीय सावंत ने कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को 1,00,067 वोट से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

सावंत शिवसेना के साथ पार्टी के शुरुआती दिनों से जुड़े हैं। उन्होंने महानगर टेलीफोन नेटवर्क लिमिटेड (एमटीएनएल) में 1995 तक एक इंजीनियर के तौर पर कार्य किया और 1995 में शिवसेना-भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्यपाल कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद में नामित होने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

वे स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से पार्षद चुने गए। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव पहली बार लड़ा और तत्कालीन सांसद देवड़ा को मुम्बई दक्षिण सीट से 1,28,564 वोट से हरा दिया। सावंत शिवसेना के उप नेता और एमटीएनएल ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल