लाइव न्यूज़ :

नोटों पर लक्ष्मी, गणेश के चित्र छापने को लेकर केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 28, 2022 10:58 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटों पर हिंदू देवी लक्ष्मी और हिंदू भगवान गणेश की तस्वीरें शामिल करने के लिए पीएम को पत्र लिखा है।केजरीवाल ने बुधवार को पीएम मोदी से भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने पर विचार करने का आग्रह किया था।एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि नए करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित किए जा सकते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने नोटों पर हिंदू देवी लक्ष्मी और हिंदू भगवान गणेश की तस्वीरें शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से निवेदन किया है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए।"

केजरीवाल ने बुधवार को पीएम मोदी से भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने पर विचार करने का आग्रह किया था। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि नए करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित किए जा सकते हैं। केजरीवाल ने सुझाव दिया था कि नए नोटों पर एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर और दूसरी तरफ भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापे जा सकते हैं।

वहीं, केजरीवाल के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनपर हमला भी बोला। नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरों की मांग पर भाजपा ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल अब हिन्दू बनने की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं, केजरीवाल की इस मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग भी जारी हो गई है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीभगवान गणेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है